Sports Jharkhand
राष्ट्रमंडल क्लासिक पावरलिफ्टिंग और बेंचप्रेस प्रतियोगिता : इंद्रजीत सिंह ने जीता दो स्वर्ण पदक
sportsjharkhand.com टीम रांची
11:31:06

sportsjharkhand.com टीम

रांची

दक्षिण अफ्रीका खेले जा रहे राष्ट्रमंडल क्लासिक पावरलिफ्टिंग और बेंचप्रेस प्रतियोगिता में रांची इंद्रजीत सिंह ने 2 इवेंट में स्वर्ण पदक जीता। भारतीय टीम के कप्तान 63 वर्षीय इंद्रजीत सिंह ने दो ही इवेंट में भाग लिया था और दोनों में ही उन्होंने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। पता हो कि प्रतियोगिता में 80 सदस्यीय भारतीय टीम भाग ले रही है। 

खेल मंत्री ने दी बधाई

इंद्रजीत सिंह के दोहरे स्वर्ण पदक जीतने पर खेल मंत्री अमर कुमार बाउरी ने फोन पर इंद्रजीत सिंह को बहुत-बहुत बधाई दी है।