sportsjharkhand.com टीम रांची sportsjharkhand.com टीम
रांची
ताईक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया (TFI) का जो तमाशा जारी था, उसमें नया मोड़ आ गया है। एजीएम की तिथि पर बवाल के बाद अध्यक्ष चेतन आनंद द्वारा टी प्रवीण को निलंबित करने के बम विस्फोट के जवाब में महासचिव राज ककाटी ने भी राज्य संघों की मान्यता से जुड़ा एक लेटर बम आज छोड़ दिया है। ककाटि ने पत्र में सभी राज्य संघों की स्थिति को स्पष्ट करते हुए जहां-जहां विवाद है, उसकी सूची जारी की है। और संबंधित सभी पक्षों से 7 दिन के अंदर दस्तावेजों के साथ आने को कहा है।
अध्यक्ष ने महासचिव को पकड़ाया शो-कॉज़ !
TFI में आंतरिक खाई कितनी चौड़ी हो गई है इसका प्रमाण है कि अध्यक्ष चेतन आनंद ने अपने महासचिव राज ककाटि को शो कॉज़ नोटिस थमा दिया है। एक नियत समय में इसका जवाब भी मांगा है। पता हो कि टी प्रवीण, राज ककाटि और डी मंगेशकर TFI में एक बड़े ग्रुप को कंट्रोल करते हैं जिनके दवाब में चेतन आनंद ने अपने सिपाहसालार प्रभात शर्मा को बाहर किया था। इसलिए एक-एक को चुनकर बाहर निकालने की रणनीति अपनाई जा रही है।
23 को भुवनेश्वर में और 29 को दिल्ली में होगा TFI का दो-दो AGM
अब ये तय हो गया है महासचिव के नेतृत्व में एक गुट 23 जुलाई को भुवनेश्वर में AGM करेगा जबकि अध्यक्ष के नेतृत्व में एक और गुट 29 जुलाई को दिल्ली में AGM करेगा। संभव है दोनों गुट एक-दूसरे को TFI से बाहर करते हुए अपने संघ को मान्यता देने के लिए IOA के पास गुहार लगाएंगे।
20 मार्च को ही टी प्रवीण को निकाले जाने की खबर दी थी sportsjharkhand.com ने
आपके अपने वेबसाइट sportsjharkhand.com ने आपको 20 मार्च को ही बता दिया था कि TFI से टी प्रवीण की छुट्टी कर दी गई है। साथ मे डी मंगेशकर को भी निकाला गया था। लेकिन इस पत्र को जारी नही किया गया था। मौके का इंतज़ार था। इस लिंक पर जाकर आप 20 मार्च की खबर को पढ़ सकते हैं।
http://www.sportsjharkhand.com/detailpanel.php?rcode=384
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत