Sports Jharkhand
लचड़ागढ़ आवासीय सेंटर को मिला ज़रूरी सामान
sportsjharkhand.com टीम रांची
17:54:50
sportsjharkhand.com टीम

रांची/सिमडेगा

राज्य सरकार के आवासीय खेल सेंटरों में खिलाड़ियों के लिए जरुरी सामग्रियां बेड, गद्दा, बेडशीट, मच्छरदानी, तकिया, टेबल, कम्बल पहुँचने का सिलसिला जारी है। सिमडेगा के आवासीय बालिका हॉकी प्रशिक्षण केंद्र सन्त अन्ना बालिका उच्च विद्यालय, लचड़ागढ़ में शनिवार को उपविकास आयुक्त मनोहर मरांडी, विश्व कप में भारतीय टीम की सदस्य पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी जस्टिन केरकेट्टा, हॉकी सिमडेगा के मनोज कोनबेगी, एमनुयल कुजूर सेंटर पंहुचे और खेल विभाग से मिले उपर्युक्त समानों का वितरण किया। डीसीसी सिमडेगा बच्चों के आवासीय परिसर का निरीक्षण किया और अगले वित्तीय वर्ष में खेल विभाग के सहयोग से छात्रावास बनाये जाने की घोषणा भी की।