Sports Jharkhand
झारखण्ड का परचम लहरानेवाले फुटबॉल खिलाड़ियों का ज़ोरदार स्वागत
sportsjharkhand.com टीम रांची
15:37:35

sportsjharkhand.com टीम

रांची

खेलो इंडिया राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में बालक अंडर-14 की विजेता एवं अंडर-14 बालिका में उपविजेता झारखण्ड टीम के खिलाड़ियों के राँची लौटने पर खेल निदेशक रणेन्द्र कुमार के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया। पता हो कि युवा एवम खेल मामले, भारत सरकार द्वारा तमिलनाडु के चेन्नई में 20 से 24 फ़रवरी 2017 तक आयोजित खेलो इंडिया राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में झारखण्ड अंडर 14 बालक वर्ग में विजेता बना जबकि बालिका अंडर-14 वर्ष में उपविजेता बनी थी। रांची स्टेशन पर खिलाड़ियों एवं कोच का स्वागत फूल माला पहनाकर एवं बुके देकर किया गया। स्वागत करनेवालों में खेल निदेशक रणेन्द्र कुमार के अलावा ज़िला खेल पदाधिकारी, रांची अमिताभ कुमार, छोटू तिर्की, शाहिद अंसारी, राजू साहू, मो अहमद समेत कई खेल प्रेमी उपस्थित थे ।