sportsjharkhand.com टीम रांची रांची
टॉरियन वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में रांची, पटना, जम्मू-कश्मीर, विदर्भ, यूपी व दिल्ली से आई 10 टीमों के बीच 19 से 27 जनवरी तक टी-20 नेशनल क्रिकेट लीग का आयोजन किया जा रहा है। स्पोर्ट्स एडिक्शन ग्रुप के सहयोग से आयोजित होनेवाली प्रतियोगिता का उद्घाटन शुक्रवार को 3 बजे खेल मंत्री अमर कुमार बाउरी करेंगे। होटल रेडिशन ब्लू में आयोजित प्रेस वार्ता में स्कूल के प्राचार्य डॉ सुभाष कुमार बताया कि छात्रों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए इस तरह की प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता के सारे मैच रंगीन ड्रेस और सफेद गेंदों से स्कूल के क्रिकेट मैदान में होंगे। प्रेस वार्ता के दौरान रंगीन ड्रेस लांच किया गया। उन्होंने भविष्य में भी अन्य खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित करने का भरोसा दिलाया। प्रेस वार्ता में आयोजन समिति के चंचल भट्टाचार्य, रथिन भद्रा व स्कूल के खेल व क्रिकेट कोच भी मौजूद रहे।
प्रतिभा के धनी खिलाड़ियों को निःशुल्क पढ़ायेगा टॉरियन वर्ल्ड स्कूल
प्रेस वार्ता के दौरान टॉरियन के प्राचार्य ने बताया कि किसी भी खेल विधा में प्रतिभा के धनी खिलाड़ियों को स्कूल प्रबंधन ने निःशुल्क पढ़ाने की योजना बनाई है। ऐसे खिलाड़ियों को स्कूल की ओर से हर तरह की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
निजी स्कूलों पर चढ़ रहा क्रिकेट का बुखार
राजधानी के निजी स्कूलों क्रिकेट के बुखार की तपिश की जद में आने लगे हैं। लगभग एक-डेढ़ माह पहले विकास विद्यालय ने अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया था अब टॉरियन स्कूल क्रिकेट की प्रतियोगिता का आयोजन करा रहा है। संभव है आनेवाले दिनों में इस बुखार की तपीश में राजधानी के कई और स्कूल भी आ जाएं ? क्रिकेट का बाज़ारू वायरस स्कूलों में अपनी पैठ बनाने में कामयाब होता दिख रहा है।
स्कूल में बहुत जल्द गोल्फ अकादमी की स्थापना होगी। पूर्वी भारत में ये उपलब्धि हासिल करनेवाला पहला स्कूल बनेगा टॉरियन वर्ल्ड स्कूल।
डॉ सुभाष कुमार, प्राचार्य, टॉरियन वर्ल्ड स्कूल
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत