Sports Jharkhand
U-14 बालिका कबड्डी का खिताब पलामू को
sportsjharkhand.com टीम रांची
18:39:27
बोकारो में खेली गयी राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में U-14 बालिका वर्ग का खिताब पलामू ने जीत लिया है। पलामू की बालिकाओं ने रोमांचक फाइनल मुकाबले में धनबाद को 27-21 से हारकर खिताबी जीत दर्ज की। टीम को इस उपलब्धि के लिए खेल प्रशासकों और खेलप्रेमियों ने बधाई दी है।