sportsjharkhand.com टीम रांची रांची
JSSPS की कैडेट फ्लोरेंस बारला ने कजाकिस्तान में खेली जा रही इंटरनेशनल इनविटेशन एथलेटिक्स मीट में 400 मीटर दौड़ के बाद 4 गुणा 400 मीटर मिक्स्ड रिले में भी स्वर्ण पदक जीत लिया है। फ्लोरेंस ने यह उपलब्धि प्रिशिला डेनियल, विक्रांत पंचाल व अब्दुल रज्जाक राशिद के साथ मिलकर अपने नाम की। चौकड़ी ने 3 मिनट 30.58 सेकंड का समय निकालते हुए स्वर्ण पदक जीता। इससे पहले बुधवार को फ्लोरेंस ने 54.73 सेकंड के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता था।
फ्लोरेंस की दोहरी सफलता पर खेल मंत्री अमर कुमार बाउरी, खेल सचिव राहुल शर्मा, खेल निदेशक अनिल कुमार सिंह, साझा के कार्यकारी निदेशक रणेंद्र कुमार समेत खेल विभाग, निदेशालय, JSSPS के एथलेटिक्स कोच संजय घोष, आशु भाटिया, वर्षा, एथलेटिक्स संघ के पदाधिकारियों समेत एथलेटिक्स के कई प्रशिक्षकों ने भी प्रसन्नता ज़ाहिर की है।
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत