sportsjharkhand.com टीम रांची रांची
विश्वनाथ शाहदेव इंडोर स्टेडियम होटवार में खेली जा रही कोल इंडिया अंतर कंपनी बैडमिंटन प्रतियोगिता में अंशुमान घोष पुरुषों के वर्ग में और के टी दास महिला वर्ग की चैंपियन बनी। CMPDI की टीम महिला वर्ग की टीम चैंपियन बनी जबकि पुरुष वर्ग का खिताब SECL ने जीत लिया। चार दिवसीय प्रतियोगिता के आखिरी दिन मंगलवार को विजयी प्रतिभागियों के बीच मेज़बान CCL के निदेशक कार्मिक एस महापात्र व अन्य अतिथियों ने पुरस्कार वितरण किया। बड़ी-बड़ी ट्रॉफियां व पुरस्कार पाकर विजयी प्रतिभागी काफी प्रसन्न दिखे। इस अवसर पर CCL के मैनेजर खेल आदिल हुसैन व उनकी टीम, झारखंड बैडमिंटन संघ के कोषाध्यक्ष रवि शेखर सिंह, पुष्पक लाला समेत CCL के कई अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
विजयी खिलाड़ी व टीम
महिला टीम
विजेता : CMPDI
उपविजेता : WCL
पुरुष टीम
विजेता : SECL
उपविजेता : MCL
महिला युगल
विजेता : केटी दास-विक्टोरिया कुजूर
उपविजेता : अंजू बोस-प्रणजीत कौर
महिला एकल
विजेता : केटी दास
उपविजेता : विक्टोरिया कुजूर
पुरुष एकल
विजेता : अंशुमान घोष
उपविजेता : अंकित सावकार
पुरुष एकल 45 वर्ष
विजेता : असरत खान
उपविजेता : राजीव चोपड़ा
पुरुष एकल 55
विजेता : मो साकिर
उपविजेता : एस के राठोरिया
पुरुष युगल 45
विजेता : प्रताप भट्टाचार्या-सुशील पांडेय
उपविजेता : रियाज़ खान-एस सी बोस
मिक्स्ड 55
विजेता : जे चांदेकर-प्रदीप लोंधे
उपविजेता : परवेज खान-आरके सारंगी
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत