Sports Jharkhand
सपना का स्वर्णिम प्रदर्शन जारी, मीट रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण
sportsjharkhand.com टीम रांची
19:04:54

sportsjharkhand.com टीम

रांची

16 वीं फेडरेशन कप जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन 100 मीटर हर्ड्ल्स में इस सत्र में शानदार फॉर्म में चल रही सपना कुमारी ने मीट रिकॉर्ड बनाते हुए 13.78 सेकेंड के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया। इसी सत्र में सपना जूनियर नेशनल में भी नए रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीत चुकी है। सपना की इस सफलता पर सपना के कोच विनोद सिंह ने समेत अन्य एथलेटिक्स कोच, एथलेटिक्स संघ के पदाधिकारियों व खेल प्रशासकों ने खुशी जाहिर करते हुए भविष्य के शुभकामनाएं दी हैं।