Sports Jharkhand
शहीद एतवा उरांव फुटबॉल : संत जॉन ए, केएफ ए, एफसीयू सेफा में  
sportsjharkhand.com टीम रांची
20:23:16

sportsjharkhand.com टीम

रांची

मांडर बुढ़ाखुखरा खेल मैदान में रविवार को हज़ारों दर्शकों के बीच रविवार को खेले गए पहले मैच में एफसीयू कांके ने रोमांचक मुकाबले में संत जेवियर को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। एक अन्य मुकाबले में केएफसी कांके ने आइजेएससी बिरदा उड़ीसा को 5-3 से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्का किया। रविवार का सबसे रोमांचक मैच संत जॉन फुटबॉल एकेडेमी रांची और महेंद्र मुंडा एकेडेमी उरुगुटू के बीच रहा। इसमें संत जॉन ने काफी कड़े मुकाबले में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सुबोध कुमार महतो के पांच गोल के सहारे उरुगुटू को 6-5 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। 

सुबोध ने 5 गोल दाग दर्शकों का जीता दिल

सुबोध महतो के आने की सूचना आसपास के हजारों दर्शक मैदान पहुंचे। सुबोध के अपने खेल से मौजूद लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सुबोध ने 5 गोल दागे और दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी।