Sports Jharkhand
आइपीएल 2018 : रांची में होगा एलिमिनेटर व दूसरा क्वालीफायर मैच !
sportsjharkhand.com टीम रांची
22:07:37

sportsjharkhand.com टीम 

रांची

इस वर्ष IPL के 11वें संस्करण के दो प्लेआॅफ मैच एलिमिनेटर व दूसरा क्वालीफायर मैच रांची के JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जाएंगे। BCCI व JSCA सूत्रों की मानें तो बस इसकी औपचारिक घोषणा होनी शेष है। होली से पहले JSCA स्टेडियम में हुए एक अनौपचारिक बैठक में पदाधिकारियों को इसके लिए मानसिक रूप से तैयार रहने को भी कहा गया है। JSAC स्टेडियम में अभी पिच की टाॅप ड्रेसिंग का काम हो रहा है लेकिन मुख्य दो पिचों को अभी इससे अलग रखा गया है। पता हो कि 7 अप्रैल से IPL के 11वें संस्करण की शुरूआत हो रही है और प्रतियोगिता का शेड्यूल भी जारी कर दिया है लेकिन 23 मई को होनेवाले एलिमिनेटर व 25 मई को होनेवाले दूसरे क्वालीफायर के जगहों का ऐलान नही किया गया था, इसको लेकर कयासों का बाजार गर्म है। पता हो कि इस साल  पहले क्वालीफायर और फाइनल मुकाबले मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में होंगे। IPL के मैच मुंबई के अलावा दिल्ली, कोलकाता, हैदराबाद, चेन्नई, जयपुर, बेंगलुरू, इंदौर और चंडीगढ़ में खेले जाएंगे। 

पूरे तीन साल बाद टूटेगा IPL मैच का सूखा 

कोलकाता नाइट राइडर्स व चेन्नई सुपर किंग्स के होम ग्राउंड रहे JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम में IPL का सूखा पूरे तीन साल बाद टूटेगा। रांची में 22 मई 2015 को प्च्स् के आठवें संस्करण का दूसरा क्वालीफायर मुकाबला खेला गया था। इस मुकाबले में माही के नेतृत्व में चेन्नई सुपर किंग्स और राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच खेले गए इस मुकाबले में चेन्नई ने तीन विकेट से मैच जीतकर फाइनल में जगह बनायी थी।

 

पिछले दो साल से एलिमिनेटर-दूसरा क्वालीफायर एक ही स्थान पर

IPL के पिछले दो सालों के शेड्यूल को देखें तो  2017 और 2016 संस्करण में एलिमिनेटर व दूसरे क्वालीफायर का मुकाबला एक ही जगह पर खेला गया था। 2017 में बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया था जबकि 2016 में एलिमिनेटर और दूसरे क्वालीफायर मुकाबले कोलकाता के इडेन गार्डेन में खेले गए थे।

कानपुर डाल सकता है रंग में भंग 

रांची में होनेवाले प्लेआॅफ मुकाबले में कानपुर रंग में भंग डाल सकता है। सूत्र बताते हैं कि यूपी क्रिकेट संघ से जुड़े व IPL गवर्निंग बोर्ड के सर्वेसर्वा राजीव शुक्ला एक प्लेआॅफ मुकाबला कानपुर में करवाने को बेताब हैं। ऐसी स्थित में बीच का रास्ता निकलने पर रांची को एक ही मैच से संतोष करना पड़ सकता है। प्लेआॅफ के दो मुकाबले कहां खेले जाएंगे इसे तय करने में JSCA से जुड़े अमिताभ चैधरी व UPCA से जुड़े राजीव शुक्ला ही मुख्य भूमिका निभाएंगे। BCI व IPL का इतिहास रहा है कि मैचों की जगह तय करने में सर्वोच्च पद पर बैठे पदाधिकारियों की भूमिका अहम होती है।