Sports Jharkhand
स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हवा के थपेड़ों से उड़ रही स्टेडियम की छत, कागजों से परे जमीन पर मेंटेनेन्स की दरकार
sportsjharkhand.com टीम रांची
15:31:03

sportsjharkhand.com टीम

रांची

होटवार स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में टाना भगत इंडोर स्टेडियम का छज्जा उड़ने के बाद अब शेख भिखारी प्रशासनिक भवन और ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव इंडोर स्टेडियम का छज्जा भी हवा के थपेड़ों की भेंट चढ़ चुका है।सप्ताह के शुरुआत में आई आंधी में शेख भिखारी प्रशासनिक भवन के उत्तरी भाग का 25-30 फ़ीट का बड़ा सा हिस्सा उड़ गया, ठीक उसी दिन ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव इंडोर स्टेडियम के पश्चिम भाग का एक छोटा सा हिस्सा भी उड़ गया और कुछ हिस्से एक और छोटी-मोटी आंधी का इंतज़ार कर रहे हैं। मार्च के आखिरी दिनों में झारखंड राज्य खेल प्रोत्साहन सोसायटी (JSSPS)की कार्यकारिणी समिति के अध्यक्ष सह खेल सचिव ने एक प्रेस वार्ता के दौरान JSSPS को उचित रख-रखाव का निर्देश दिया था, लेकिन LMC से जुड़े CCL के अधिकारियों पर इसका कोई असर नही पड़ा। टाना भगत स्टेडियम के बाद अब दूसरे स्टेडियमों की छत भी उड़ रही है लेकिन CCL के अधिकारियों के कानों पर जूं तक नही रेंग रही।


इसे भी पढ़ें...


टाना भगत स्टेडियम का छज्जा गिरा, बाल-बाल बचा उद्योग विभाग का चालक

http://sportsjharkhand.com/detailpanel.php?rcode=911

 


19 मार्च को उड़ा था टाना भगत इंडोर स्टेडियम के छज्जा 

19 मार्च की दोपहर को हवा के झोंकों ने होटवार स्थित टाना भगत इंडोर स्टेडियम के छज्जे का 15-20 फ़ीट का टुकड़ा उड़ा दिया था, उद्योग विभाग की स्कार्पियो क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसके बाद आनन-फानन में रिपेयरिंग के निर्देश दिए गए थे, लेकिन कुछ हुआ नहीं।


वार्षिक मेंटेनेन्स का बजट 15 करोड़

JSSPS के दस्तावेज बताते हैं कि स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 2017-18 में मेंटेनेन्स का बजट 15 करोड़ रुपये का था, इसमें से ज्यादातर राशि खर्च हो चुकी है। इतने पैसों से क्या और कितना मेंटेनेन्स हुआ है, स्टेडियमों के भ्रमण के दौरान टूटे छत, बेतरतीब यूटेंसिल्स, बिजली के बिखरे तार स्वयं बयां करते हैं।