Sports Jharkhand
जमशेदपुर : वेटरन टीटी प्रीमियर लीग शुरू
sportsjharkhand.com टीम रांची
20:33:45

sportsjharkhand.com टीम

रांची/जमशेदपुर

JRD स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के टीटी कोर्ट में शनिवार से पहली वेटरन टीटी प्रीमियर लीग प्रतियोगिता शुरू हुई। पहले दिन की समाप्ति के बाद ब्लूस्कोप चैलेंजर्स 8 अंकों के साथ पहले स्थान पर हैं जबकि JCAPCPL जगुआर्स 6 अंक के साथ दूसरे, पिगमेंट्स हीरो 4 अंक के साथ तीसरे और मेज़बान JVSC 2 अंक के साथ चौथे स्थान पर है। इससे पहले JCAPCPL के MD सीवी शास्त्री ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया और अन्य विशिष्ट अतिथियों आशीष गोड, रितेश गुप्ता और ओपी मिश्रा ने टीम की जर्सी का अनावरण किया। प्रतियोगिता को टाटा स्टील के खेल विभाग,  JCAPCPL, टाटा ब्लूस्कोप और टाटा पिगमेंटस का सहयोग प्राप्त है। उक्त जानकारी JVSC के सचिव अविनाश कुमार ने दी।