sportsjharkhand.com टीम रांची रांची
समय के साथ पारंपरिक खेल विलुप्त होते जा रहे हैं लेकिन JSSPS के LMC (Local Management Committee)की प्रशासनिक अकर्मण्यता का नतीजा है कि मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में डोला पाती (पेड़ पर खेला जानेवाला पारंपरिक खेल)जैसे पारंपरिक खेल पुनर्जीवित होने की प्रक्रिया में है ! आपको आश्चर्य होगा लेकिन ये सच है। मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के गेट नंबर 2 (पूर्व किनारे पर पानी की टंकी के सामने) पर पिछले डेढ़ साल से एक पेड़ गिरकर सूख गया। पेड़ के सूखने से स्टेडियम के मेंटेनेन्स का काम देख रहे अधिकारी भी सुख का अनुभव करने लगे और जिम्मेवारियां भूल बैठे। इसके फलस्वरूप स्टेडियम परिसर से बाहर आने-जाने व नाश्ता-पानी लाने के लिए गेट नंबर 2 पर गिरे सूखे पेड़ पर डोला पाती खेलते हुए गेट पार करना अनिवार्य सा हो गया है। रोजाना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में कार्यरत सुरक्षाकर्मी व अन्य कर्मचारी डोला पाती खेलते हुए अपने रूटीन कार्यों को अंजाम तक पहुंचाते हैं। धन्यवाद LMC के अकर्मण्य अधिकारी-कर्मचारीगण, सिर्फ और सिर्फ आपके कारण एक विलुप्त हो चुका पारंपरिक खेल पुनर्जीवित हो रहा है। आशा है कि आनेवाले दिनों में आपकी अकर्मण्यता के कारण स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के इंडोर स्टेडियमों में हमें जल्द ही गिल्ली डंडा, लुकाछिपी, सुई-धागा, रूमाल चोर, विष-अमृत, चोर सिपाही, पिटटो जैसे पारंपरिक खेलों के दर्शन होंगे ?
हमने वन विभाग से पत्राचार किया है। बहुत जल्द ही सूखा पेड़ हटा कर गेट की मरम्मत कर दी जाएगी।
विपिन कुमार, सदस्य LMC (सिविल)
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत