Sports Jharkhand
मुख्यालय को हरा ढोरी बना चैंपियन
sportsjharkhand.com टीम रांची
12:14:26

sportsjharkhand.com टीम

बचरा/चतरा

सीसीएल अन्तर क्षेत्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में ढोरी ने मुख्यालय की टीम को सीधे सेटों में हराकर ख़िताब पर कब्ज़ा जमाया। 4 नंबर बचरा मैदान में खेले गए फाइनल मुकाबले में ढोरी ने सीसीएल को सीधे सेटों में 25-22, 25-21, 25-18 से हराकर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में निदेशक कार्मिक आर एस महापात्र ने विजेता और उप विजेता खिलाड़ियों के बीच पुरस्कार बांटे। इस अवसर पर खेल प्रबंधक आदिल हुसैन समेत कई अधिकारी और खिलाड़ी मौजूद थे। प्रतियोगिता में CCL के 11 क्षेत्रों की टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर नवम्बर-दिसम्बर में होने वाली अंतर CIL प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीम का चयन किया जाएगा।