sportsjharkhand.com टीम रांची रांची
CCL मुख्यालय स्थित ऐतिहासिक मैदान पर कन्वेंशनल हॉल के निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इतिहास को नेस्तनाबूत करने के साथ ही CCL की पोकलेन भविष्य के सपनो को भी कुचल रही है। कई साल बाद CCL की टीम ने रांची ज़िला क्रिकेट बी डिवीज़न लीग में निबंधन कराया था। CCL में कार्यरत खिलाड़ी और उनके परिजनों को जोड़कर टीम बनायी गयी। तैयारी चल ही रही थी कि सपनो को पोकलेन के पंजों ने नोचना शुरू कर दिया।सभी खिलाड़ियों ने अभ्यास भी शुरू कर दिया था, लेकिन प्रबंधन के निर्णय के समक्ष सभी ने ना चाहते हुए भी आत्मसमर्पण कर दिया। CCL की टीम का पहला मैच जनवरी के पहले सप्ताह में होना संभावित है, लेकिन खिलाड़ी बगैर अभ्यास के ही मैदान में उतरने की तैयारी में हैं।
2 अक्टूबर को पूर्व खिलाड़ियों ने की थी मैदान की साफ़-सफाई
गांधी जयंती पर CCL के पूर्व खिलाड़ियों और क्रिकेट टीम में शामिल अन्य खिलाड़ियों ने पूरे मैदान की साफ़-सफाई की थी। (देखें तस्वीर) सिमेंटेड पिच को पानी से धो-धो कर साफ़ किया गया था। पिच के अगल-बगल में मौजूद कचड़ों को भी साफ़ किया गया था। प्रबंधन के तुगलकी फैसलों से अंजान खिलाड़ियों ने संपूर्ण स्वचछता अभियान चलाया, लेकिन उनके सपनो को किसी अपने की नज़र लग गयी।
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत