Sports Jharkhand
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
sportsjharkhand.com टीम रांची
18:31:04


15वीं झारखंड राज्य एथलेटिक्स चैंपियनशिप के आगाज़ के साथ शुक्रवार को होटवार स्थित मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स 10 माह बाद ख़िलाड़ियों से गुलज़ार रहा। होटवार के एथलेटिक्स प्रैक्टिस ट्रैक पर शुक्रवार को चैंपियनशिप में U 14 बालक-बालिका वर्ग के 12 इवेंट का आयोजन किया गया जिसमें JSSPS के एथलिट 6 स्वर्ण, 7 रजत व 1 कांस्य पदक जीतने में कामयाब रहे। 2 स्वर्ण, 2 रजत व 1 कांस्य के साथ बोकारो दूसरे, 2 स्वर्ण, 1 रजत व 4 कांस्य के साथ चतरा तीसरे नंबर रहा। मेज़बान रांची 1 स्वर्ण, 1 रजत व 3 कांस्य के साथ चौथे, 1 स्वर्ण व 1 रजत के साथ हज़ारीबाग़ पांचवें व 1 कांस्य के साथ गुमला छठे नंबर पर रहा। कुछ इवेंट में ओवरएज खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया गया। शुक्रवार 200 से ज्यादा एथलिट 12 इवेंट का हिस्सा बनें। पहली बार थ्रो बॉल का आयोजन हुआ। विजेता खिलाड़ी समस्त औपचारिकता को पूरा करने के बाद असम में होनेवाली 32वीं पूर्वी क्षेत्र जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता के दौरान राज्य सरकार व एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के गाइडलाइंस का पूर्णतः पालन किया गया। आयोजकों द्वारा सैनिटाइजर व मास्क की व्यवस्था की गई और ये अनिवार्य किया गया था ट्रैक पर सिर्फ और सिर्फ वही एथलिट मौजूद रहें जिनका इवेंट हो।शनिवार को U 16 के बालक-बालिकाओं के इवेंट होंगे।