sportsjharkhand.com टीम रांची sportsjharkhand.com EXCLUSIVE
रांची
गांछे कटहर ओठे तेल ! 36वें राष्ट्रीय खेलों के मेज़बान गोवा के मना करने से पहले ही झारखंड में जनवरी-फरवरी 2018 में राष्ट्रीय खेलों के आयोजन की पृष्ठभूमि तैयार होने लगी है। मई महीने की 13 और 27 तारीख को 34वें राष्ट्रीय खेल घोटाले के आरोपी आर के आनंद सूबे के मुख्यमंत्री रघुवर दास से मिले। शनिवार को 13 मई की रात 8 बजे के लगभग CM आवास में हुई मुलाकात के दौरान आर के आनंद ने CM रघुवर दास के समक्ष 36वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के प्रस्ताव के साथ ब्लू प्रिंट भी सामने रखा। CM ने प्रस्ताव पर विचार करने का आश्वासन दिया। इसके बाद कुछ पॉजिटिव रेस्पॉन्स मिलने के बाद 27 मई की दोपहर 3 बजे के करीब आर के आनंद ने CM से दूसरे दौर की बात की। इस बातचीत में भी CM ने आयोजन को लेकर कुछ सकारात्मक संकेत दिए हैं, जिसको लेकर JOA के कुछ पदाधिकारी अंदर ही अंदर बल्ले-बल्ले कर रहे हैं।
क्या है आर के आनंद का ब्लू प्रिंट ?
34वें राष्ट्रीय खेलों के आरोपी आर के आनंद ने 36वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन का जो ब्लू प्रिंट CM के समक्ष रखा है, उसके अनुसार
1. राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी सरकार की सहमति के बाद JOA लेगा
2. जनवरी-फरवरी 2018 में आयोजित होंगे 36वें राष्ट्रीय खेल
3. समस्त वित्तीय मामले सरकार निपटायेगी, वित्तीय मामलों से पूर्णतः अलग रहेगा JOA
4. JOA सिर्फ और सिर्फ तकनीकी सलाहकार की भूमिका में रहेगा
5. आयोजन में IOA की भूमिका भी सीमित रहेगी
34वें राष्ट्रीय खेल आयोजन से जुड़े अधिकारियों से किया गया सलाह-मशविरा
आरके आनंद के प्रस्ताव के बाद 34वें राष्ट्रीय खेल आयोजन से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी से पूरे मसले पर सलाह-मशविरा भी किया गया। अधिकारी ने 2011 के अनुभव को अच्छा नही बताया और पूरे मसले पर फूंक-फूंक कर कदम रखने की सलाह भी दे डाली।
IOA को पता ही नही
पूरे मसले पर sportsjharkhand.com ने जब IOA का पक्ष जानना चाहा तो एक वरीय पदाधिकारी ने पूरे मसले से अनभिज्ञता जताई। उन्होंने कहा कि खेल गोवा से बाहर कराने का अभी तक कोई भी फैसला नही लिया गया है। खेल के आयोजन में देर-सवेर होता है लेकिन गोवा की मेजबानी अभी तक बरकरार है। गोवा द्वारा आयोजन में असमर्थता जताने के बाद ही किसी दूसरे विकल्प पर विचार किया जाएगा।
13 मई को JOA पदाधिकारियों को आरके आनंद ने बताया था CM स्वयं करेंगे बड़ा ऐलान
13 मई की रात जब CM से मिलकर आरके आनंद होटल कैपिटल हिल लौटे तो वहां मौजूद JOA पदाधिकारियों को उन्होंने कहा कि जल्द ही CM एक बड़ी घोषणा स्वयं करेंगे। JOA पदाधिकारियों के पूछने के बावजूद आरके आनंद ने अपने पत्ते नही खोले थे। आज sportsjharkhand.com उस राज से पर्दा उठा रहा है।
आयोजन का लॉलीपॉप दिखा एक तीर से कई शिकार करने की तैयारी
पिछले कई वर्षों से झारखंड के खेल मानचित्र से गायब और गौण हो चुके आर के आनंद खुद को और JOA को प्रतिस्थापित करने के लिए ये चाल चली है। इसके अलावा पहले से चल रहे भ्रष्टाचार के मामले भी खुद-ब-खुद कमज़ोर पड़ जाएंगे। जब आरोपी CM के साथ खड़ा हो तो कार्रवाई की हिम्मत के लिए \\\'भोर\\\' का कलेजा कहाँ से लाएंगे अफसर ? इसके अलावा अपने चेलों-चपाटियों के कमाने-खाने का अवसर भी प्रदान करेगा ये आयोजन।
JOA के लिए ऑफिस भी मांगा आरके आनंद ने
पिछले 3-4 साल से ऑफिसविहीन JOA के लिए CM से खेल गांव स्थित VVIP गेस्ट हाउस के कुछ कमरे ऑफिस के लिए भी मांगे हैं। इसके अलावा आनंद ने CM से JOA का एक्स ऑफिसियो चेयरमैन बनने का प्रस्ताव भी स्वीकारने का आग्रह किया। पता हो कि अगस्त 2015 और अक्टूबर 2016 में JOA ने CM को एक्स ऑफिसियो चेयरमैन बनाने का प्रस्ताव दिया था, जिसे अभी तक स्वीकार नही किया गया है।
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत