sportsjharkhand.com टीम रांची रांची
राज्य सरकार और CCL की खेल अकादमी में कई बार आवेदन मंगाने के बाद भी स्तरीय कोच नहीं मिलने की समस्या से निपटने के लिए झारखण्ड राज्य स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसाइटी (JSSPS) ने नयी तरकीब निकाली है। अब JSSPS फुटबॉल के लिए कोच रखने की बजाय ऐसे अकादमी और के साथ अनुबंध करने के लिए टेंडर निकाला है, जिनका प्रदर्शन अब तक शानदार रहा है। शुक्रवार को JSSPS ने तीन साल के लिए पहले दौर में काम करने की इच्छुक अकादमियों को टेंडर प्रक्रिया में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है।
अकादमी के चयन के लिए कई पैमाने रखे गए हैं। सभी पैमानों पर खरा उतरने वाले अकादमी के साथ अनुबंध किया जाएगा। विशेष जानकारी के लिए JSSPS के वेबसाइट http://jharkhandcclsports.in/s/tndrs.php पर जाकर जानकारी ली जा सकती है।
15 अकादमी इस साल से शुरू होनी हैं, लॉजिस्टिक और तकनीकी सहयोग के लिए हम बेहतर अकादमियों की सेवा लेना चाहते है।
ले.क.(रि) विक्रांत मल्हान, सचिव, एलएमसी, JSSPS
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत