sportsjharkhand.com टीम रांची sportsjharkhand.com टीम
रांची
होटवार स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में चल रही राज्य सरकार और CCL की JSSPS की फुटबॉल अकादमी के गठन के लिए आज तकनीकी बीड खोला गया। तकनीकी बीड में चार दावेदारों ने अकादमी चलाने में अपनी रूचि दिखाई लेकिन फीस जमा नहीं करने के कारण स्पोर्टिफ फुटबॉल अकादमी को बाहर कर दिया गया। बाइचुंग भूटिया फुटबॉल स्कूल दिल्ली, हिंदुस्तान फुटबॉल अकादमी दिल्ली और एकलव्य फुटबॉल अकादमी कोलकाता अकादमी शुरू करने की दौड़ में बनी हुई है। वित्तीय बीड इसी सप्ताह के अंत तक खुलने की संभावना है।
मंगलवार को खेल गांव स्थित VVIP गेस्ट हाउस में आज तकनीकी बीड खोला गया। इस अवसर पर राज्य सरकार और CCL के कई अधिकारी मौजूद रहे।
हम इस माह के अंत तक फुटबॉल अकादमी शुरू करने का वर्क ऑर्डर दे देने की रणनीति पर काम कर रहे हैं। जिससे कि नए सत्र की शुरुआत से प्रशिक्षण का काम शुरू हो जाए।
ले क विक्रांत मल्हान, सचिव, LMC, JSSPS
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत