sportsjharkhand.com टीम रांची अरगोड़ा फुटबॉल क्लब गेतलसूद मैदान में खेली जा रही 13वीं अखिल भारतीय चौंपियंस ट्राफी फुटबॉल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गयी। मंगलवार को खेले गये बेहद रोमांचक मुकाबले में अरगोड़ा ने कांके फुटबल अकादमी को 3-2 से हराया। मैच के 26वें मिनट में अरगोड़ा के डेविड ने शानदार गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। 31 वें मिनट में पेनाल्टी से गोल कर मादी गाड़ी ने कांके को बराबरी पर ला दिया। पहला हाफ तक मुकाबला 1-1 की बराबरी पर रहा। दूसरे हाफ में दोनों टीमों ने काफी तेज खेल दिखाया। अरगोड़ा के स्टार स्ट्राइकर सोहराई ने 45वें मिनट में गोल का अपनी टीम को फिर से बढ़ दिला दी। कांके के बिटू ने 51वें मिनट में गोल का मुकाबला 2-2 का कर दिया। अंतिम दस मिनट में मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। 72वें मिनट में सोहराई ने लगभग 30 गज की दूरी से शानदार गोलकर अपनी टीम को विजयी दिला दी।
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत