sportsjharkhand.com टीम रांची रांची
2013 के बाद पहली बार JSCA चुनाव में आमने-सामने का मुकाबला हो रहा है। रविवार को होनेवाले मतदान व मतगणना से पहले सत्ताधारी नफ़ीस अख्तर गुट की नींदें उड़ी हुई हैं। वजह बनी है अजय मारू गुट की की डोर-टू-डोर कंपेनिंग की रणनीति। जहां अजय मारू गुट के प्रत्याशी अलग-अलग गुट बनाकर एक-एक मतदाता के घर जाकर अपने पक्ष में मतदान करने का आग्रह कर रहे हैं। वहीं नफ़ीस अख्तर गुट के रणनीतिकार होटलों-रेस्तरां-क्लब में मतदाताओं से संपर्क साध रहे हैं। इस गुट के कुछ सदस्य भी डोर-टू-डोर कंपेन कर रहे हैं। मतदान से पहले की रात सभी प्रत्याशी एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं। एक टीम लालपुर में बैठक करती रही जबकि दूसरी टीम JSCA स्टेडियम परिसर में ही रणनीति को आखिरी अमली-जामा पहनाने में जुटी रही।
चुप चाप, मारू छाप !
JSCA चुनाव में मतदाताओं के बीच चुपचाप, मारू छाप का नारा जोर पकड़ता हुआ दिख रहा है। अब ये रविवार को दोपहर बाद ही पता चलेगा कि इस नारे ने चुनाव परिणाम पर क्या असर डाला है। जहां एक पक्ष को ये आशा है कि ये नारा उनकी राह आसान बनाएगा वहीं दूसरा गुट इस नारे की हवा निकालने में जुटा है।
संजय-मनोज-असीम बनाम अमिताभ
JSCA चुनाव में ऐसा पहली बार हो रहा है कि अमिताभ चौधरी के साथ एक डेढ़ दशक तक साथ रहने वाले संजय-मनोज-असीम की त्रिमूर्ति आज उनके खिलाफ है। अमिताभ के इनर सर्किल के लोग पहली बार खुलकर उनके खिलाफ हैं। इसका असर भी दिख रहा है। इसका ही असर है कि पिछले तीन साल में अमिताभ ने जमशेदपुर का उतना दौरा नहीं किया जितना पिछले 3 माह के दौरान कर चुके हैं। शुक्रवार को भी अमिताभ जमशेदपुर के वोटरों को लुभाने के लिए जमशेदपुर में थे। चुनाव लड़ रहे 26 प्रत्याशी सिर्फ वे मोहरे हैं जो अमिताभ या संजय-मनोज-असीम की तिगड़ी की जीत-हार तय करेंगे।
क्लब-स्कूल को JSCA से बाहर करने के प्रस्ताव ने बढ़ाई परेशानी
पिछले साल हुए SGM के दौरान क्लब-स्कूल की मान्यता खत्म करने का प्रस्ताव सत्ताधारी दल के लिए गले की फांस बन गया है। इस प्रस्ताव का जमशेदपुर के लगभग 200 सदस्यों ने जोरदार विरोध दर्ज कराया था। जिसमें कुछ अपने लोग भी खुलकर JSCA के विरोध में मुखर हुए। सदस्यों की नाराजगी को दूर करने के लिए सत्ताधारी दल जमशेदपुर के मतदाताओं के बीच जमकर पसीना बहा रहा हैं।
गाड़ी-होटल-चखना-&$# सब फ्री !
मतदाताओं की पूछ इस कदर बढ़ी है कि 1999 का BCA का कुख्यात चुनाव याद आ रहा है। मतदाताओं को रांची तक आने व वापस लौटने के लिए गाड़ी और एक दिन पहले पहुंचने पर ठहरने व खाने-पीने की पूरी व्यवस्था का खुल्लम-खुल्ला ऑफर मिल रहा है। मतदाताओं की पौ बारह है। दूरदराज इलाके के मतदाताओं से अपील की जा रही है कि वे शनिवार की रात तक रांची ज़रूर पहुंच जाएं। दो-दो मतदाता विदेश से सिर्फ वोट देने के लिए विशेष रूप से आये है।
चुनाव का कार्यक्रम 22 सितंबर को
सुबह 8.30 से 9.30 तक प्रत्याशी वोट करेंगे
सुबह 9.30 से 1 बजे दोपहर तक मतदाता वोट करेंगे
दोपहर 2 बजे से मतगणना
14 पद के लिए 25 प्रत्याशी मैदान में
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत