sportsjharkhand.com टीम रांची रांची
देश की आंतरिक सुरक्षा में दुश्मनों के छक्के छुड़ानेवाले CRPF के अफसरों-जवानों ने शनिवार को क्रिकेट के मैदान में मीडियाकर्मियों के भी छक्के छुड़ा दिए। CRPF के 79वें स्थापना दिवस के अवसर पर 133 बटालियन सीआरपीएफ, धुर्वा के प्रांगण में दोस्ताना क्रिकेट मैच में CRPF ने मीडिया इलेवन को 10 विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मीडिया की टीम ने संजय के ताबड़तोड़ 48, अजय कुकरेती के संयमित 20 और मनोज के 11 रनों की बदौलत निर्धारित 16 ओवर में 7 विकेट खोकर 116 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। CRPF की ओर से राज नागेंद्र ने 2 और संजय साहू व राकेश ने 1-1 विकेट लिए। 117 रन के विजयी लक्ष्य को CRPF ने राकेश डोगरा के रिटायर्ड हर्ट 76, विश्वजीत के नाबाद 25 व बादल जी के नाबाद 4 रन की बदौलत 10.3 ओवर में ही प्राप्त कर लिया। राकेश डोगरा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
मैच समाप्ति के पश्चात DIG मनीष सच्चर ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच सहभागिता प्रमाण पत्र व पुरस्कार वितरण किया। इससे पहले DIG मनीष सच्चर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच की शुरुआत की। मैच के दौरान 133 बटालियन के कमांडेंट संजय कुमार सिंह, ग्रुप केंद्र के कमांडेंट विकास पांडेय, नवल किशोर चौधरी समेत कई अधिकारी व कर्मी उपस्थित रहे।
शहीदों के सम्मान से शुरू हुआ स्थापना दिवस समारोह
ग्रुप केन्द्र, रांची में CRPF 79वां स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। झारखंड सेक्टर के IG संजय आनंद लाठकर के नेतृत्व में अधिकारियों ने शहीद स्मारक जाकर उनकी कुर्बानियों को याद करते हुए उनका नमन किया एवं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया। तत्पश्चात 154 बटालियन में आयोजित समारोह में झारखंड सेक्टर में तैनाती के दौरान उत्तम कार्य करने वाले जवानों एवं अधिकारियों को सम्मानित भी किया गया।
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत