Sports Jharkhand
रैनाथाॅन के लिए आॅनलाइन/आॅफलाइन पंजियन शुरू
sportsjharkhand.com टीम रांची
10:32:22

sportsjharkhand.com टीम

रांची

21 जनवरी को रांची में होनेवाले रैनाथाॅन के लिए आॅनलाइन रजिस्ट्रेशन के अलावा मंगलवार से रांची के छह स्थानों पर आॅफलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी उपलब्ध करायी जा रही है। पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग तथा राउंड टेबल इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में रन टू इंस्पायर टैगलाइन के साथ कराए जा रहे रैनाथाॅन में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी/लोग इन जगहों ( रिलायंस मार्ट, कांके रोड/गैलेक्सिया माॅल, पिस्का मोड़/मोरहाबादी फुटबाॅल स्टेडियम/गोस्नर काॅलेज, क्लब रोड/जेवियर काॅलेज के अपोजिट, पुरलिया रोड/स्प्रिंग सिटी माॅल, हिनू) के अलावा www.ranchimarathon.in वेब साइट पर जाकर या मोबाइल नंबर 7070000007 पर फोन करके भी रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। उपरोक्त जगहों पर 16 और 17 जनवरी को नाम, पता, नंबर से जुड़ी जानकारी के अलावा 21 किलोमीटर और 10 किलोमीटर के लिए निबंधन कराने पर 300 रुपये का शुल्क भी जमा करना होगा। इसके अलावा 5 किलोमीटर की के लिए निबंधन कराने पर किसी भी तरह का शुल्क देय नहीं होगा। 18 से लेकर 20 जनवरी तक फुटबाॅल स्टेडियम मोरहाबादी में भी आॅफलाइन रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है। 21 जनवरी को रांची में होनेवाले रैनाथाॅन के अलावा 11 फरवरी को बोकारो में भी रैनाथाॅन का आयोजन किया जा रहा है। दोनों ही जगहों के लिए निबंधन की प्रक्रिया जारी है। 

निबंधित प्रतिभागियों को टी-शर्ट, टाइमिंग चीप मिलेगी

रैनाथाॅन के लिए निबंधित प्रतिभागियों को आयोजकों की ओर से एक टी-शर्ट, टाइमिंग चीप व रैनाथाॅन के फेसबुक पेज पर आॅटो जेनरेटेड फोटो फ्रेम की सुविधा आयोजकों की ओर से दी जा रही है। दौड़ के दौरान गलत तरीकों के इश्तेमाल को रोकने के लिए प्रत्येक प्रतिभागियों को टाइमिंग चीप भी दिया जाएगा। विजयी महिला एवं पुरूष प्रतिभागियों को अलग-अलग पुरस्कृत किया जाएगा।  

नकद/आॅनलाइन पुरस्कार राशि भी मिलेगी

रैनाथाॅन के दौरान 21 किलोमीटर व 10 किलोमीटर की स्पर्धा में प्रथम तीन स्थान पर आनेवाले प्रतिभागियों के लिए नकद/आॅनलाइन पुरस्कार से भी सम्मानित किया जाएगा। 21 किलोमीटर में प्रथम आने पर 51 हजार रुपये, द्वितीय आने पर 31 हजार रुपये और तृतीय आने पर 21 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। इसी तरह 10 किलोमीटर में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर आनेवाले प्रतिभागी को क्रमशः 31 हजार, 21 हजार व 11 हजार रुपये पुरस्कार के रूप में दिए जाएंगे। 

16-17 जनवरी को यहां पर कराएं आॅफलाइन निबंधन

रिलायंस मार्ट, कांके रोड

गैलेक्सिया माॅल, पिस्का मोड़

मोरहाबादी फुटबाॅल स्टेडियम

गोस्नर काॅलेज, क्लब रोड

जेवियर काॅलेज के अपोजिट, पुरलिया रोड

स्प्रिंग सिटी माॅल, हिनू


युवाओं को खेल से जोड़ने व दूसरों के लिए प्रेरणाश्रोत बनने के मूल लक्ष्य के साथ रैनाथाॅन का आयोजन किया जा रहा है। इस बार हम राजधानी के अलावा बोकारो में भी इसका आयोजन कर रहे हैं। 

मनप्रीत राजा, राउंड टेबल इंडिया