sportsjharkhand.com टीम रांची चाईबासा
10वें विकेट के लिए विषम परिस्थितियों में 45 रनों की शानदार साझेदारी की बदौलत लार्सन क्लब चाईबासा ने SERSA चक्रधरपुर के खिलाफ मैच तो टाई करा लिया लेकिन प्रतियोगिता के नियमानुसार कम विकेट खोने के कारण SERSA चक्रधरपुर को जीत से नहीं रोक पाए। बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे एके जैन नाॅक आउट प्रतियोगिता के तीसरे दिन रोमांचक मुकाबला खेला गया जिसमें आखिरी गेंद तक रोमांच बना रहा। टाॅस जीतकर पहले खेलते हुए SERSA की टीम ने निर्धारित 35 ओवर में 7 विकेट खोकर 212 रन बनाए। रौशन कुमार ने रिटायर्ड हर्ट होने से पहले टीम के लिए सर्वाधिक 70 रन का योगदान दिया। रौशन के अलावा सचिन ने 34, पियूष ने 25 और प्रकाश ने 19 रन का योगदान दिया। लार्सन क्लब के लिए बापी-रितुराज-हर्षराज ने 2-2 विकेट लिए। 213 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए लार्सन की टीम एक समय 167 रन पर 9 विकेट गंवाकर हार के कगार पर थी लेकिन दसवें विकेट के लिए 45 रन जोड़कर टीम ने मैच टाई करा लिया। लार्सन की पूरी टीम 33.2 ओवर में 212 रन बनाकर आॅल आउट हो गयी। प्रवीण ने 71, जीतेन्द्र ने 45, हर्षराज ने 27, विकास ने 20 रन बनाए लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए। SERSA के लिए प्रकास ने 4, एनएन सुब्रहमण्यम ने 3 व दीपम ने 2 विकेट लिए।
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत