sportsjharkhand.com टीम रांची रांची
पिछले 8 माह से चली आ रही चयन प्रक्रिया के बाद झारखंड राज्य खेल प्रोत्साहन सोसायटी (JSSPS) के 2019-20 सत्र के लिए आखिरी रूप से चयनित 100 कैडेट्स की सूची जारी कर दी गई है। सूची में सबसे ज्यादा 29 कैडेट्स रांची से हैं। जिनमें 19 बालिका व 10 बालक शामिल हैं। सबसे कम 1 कैडेट पूर्वी सिंहभूम, खूंटी, दुमका, देवघर, साहिबगंज, बोकारो व गढ़वा से चयनित किये गए हैं। पाकुड़ और कोडरमा के बच्चे इस सूची में जगह बनाने में इस बार कामयाब नहीं हो पाए हैं। सूची में 50 बालक व 50 बालिका कैडेट्स शामिल हैं जिन्हें शारीरिक, मेडिकल और शिक्षा के आधार पर चुना गया है। संभावना है कि इसी सप्ताह के अंत तक सभी कैडेट्स खेल गांव स्थित एकलव्य हॉस्टल पहुंच जाएंगे। इस संबंध में मंगलवार को आखिरी फैसला लिया जाना शेष है।
कैडेट्स के समक्ष हिंदी मीडियम से अंगेज़ी मीडियम की पढ़ाई की होगी चुनौती
2019-20 सत्र में लगभग 6 माह का वक़्त गुजर गया है। चयनित ज्यादातर बच्चे ग्रामीण परिवेश से हैं और उनकी शिक्षा का माध्यम हिंदी है। अब सभी कैडेट्स को अंग्रेज़ी मीडियम में शिक्षा ग्रहण करनी होगी। जो परेशानी का सबब बन सकता है। देखना होगा कि JSSPS कैडेट्स की इस परेशानी का समाधान किस तरह निकालता है। क्योंकि JSSPS के कुर्सी तोड़ने व गाड़ी पर घूमने के आदि हो चुके ज्यादातर पदाधिकारियों की अकर्मण्यता का नुकसान नए-नवेले कैडेट्स को उठाना पड़ेगा।
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत