Sports Jharkhand
धरम टोप्पो के धमाकेदार प्रदर्शन से GFC गाड़ी होटवार बना चैंपियन
sportsjharkhand.com टीम रांची
20:42:55
sportsjharkhand.com टीम

रांची

धरम टोप्पो के शानदार प्रदर्शन की बदौलत GFC गाड़ी होटवार ने मजबूत मेकॉन स्पोर्ट्स क्लब को खिताबी मुकाबले में 2-0 से हराकर 5वीं पद्मश्री रामदयाल मुंडा ट्रॉफी पर कब्ज़ा जमाया। दर्शकों से खचाखच भरे रांची कॉलेज मैदान में खेले गए फाइनल मुकाबले के 8वें और 52वें मिनट में धरम के किक से निकले दो गोल को मेकॉन की पूरी टीम पाट नही पाई। धरम को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द फाइनल चुना गया। विजेता गाड़ी होटवार को खिताबी जीत के रूप में ट्रॉफी और एक लाख रुपये पुरस्कार के रूप में मिले जबकि उपविजेता मेकॉन को ट्रॉफी और 50 हज़ार रुपये का पुरस्कार मिला। फेयर प्ले ट्रॉफी सेरसा, रांची को मिला जबकि धरम टोप्पो को फुटबॉलर ऑफ द टूर्नामेंट की ट्रॉफी मिली। दोनों को 5000-5000 रुपये नगद राशि भी पुरस्कार के रूप में दी गई। मुख्य अतिथि पूर्व खेल मंत्री सुदेश महतो और विशिष्ट अतिथि प्रो अमिता मुंडा ने विजयी खिलाड़ियों और टीमों के बीच पुरस्कार वितरण किया। इस अवसर पर फुटबॉलर सुबोध कुमार, यू सी मेहता, देवशरण भगत, कृष्ण भगत, शाहिद अंसारी समेत राम दयाल मुंडा क्रीड़ा केंद्र और रुम्बूल के कई पदाधिकारी और सैकड़ों फुटबॉल प्रेमी मौजूद थे।


फुटबॉलर ऑफ द टूर्नामेंट : धरम टोप्पो

बेस्ट फारवर्ड : सचिन

बेस्ट मिडफील्डर : उपेंद्र हजाम

बेस्ट डिफेंडर : दिनेश कच्छप

बेस्ट गोलकीपर : शहीद अंसारी

फेयर प्ले ट्रॉफी : सेरसा रांची