Sports Jharkhand
जमशेदपुर वेटरन बैडमिंटन लीग का खिताब जेवीएससी फाइटर्स को
sportsjharkhand.com टीम रांची
20:44:09

sportsjharkhand.com टीम

जमशेदपुर

जेआरडी स्पोट्र्स काॅम्प्लेक्स के बैडमिंटन एरिना में खेली जा रही पहली जमशेदपुर वेटरन बैडमिंटन लीग का खिताब जेवीएससी फाइटर्स ने रोमांचक मुकाबले में जुस्को जांबांज को 3-2 के अंतर से हराकर अपने नाम किया। दो दिवसीय प्रतियोगिता में पांच टीमें हिस्सा ले रही थीं। विजयी टीम व खिलाड़ियों को अतिथियों ने सम्मानित भी किया। बैडमिंटन के बाद अब जमशेदपुर वेटरन स्पोट्र्स क्लब के तत्वावधान में वेटरन टी-20 क्रिकेट प्रीमियर लीग का आयोजन कीनन स्टेडियम में 23 व 24 मार्च को किया जाएगा। ये जानकारी संघ के सचिव अविनाश कुमार ने दी। 

फाइनल रिजल्ट 

जेवीएससी फाइटर्स ने जुस्को जांबाज को 3-2 से हराया

पुरूष एकल

जुस्को जांबाज होमियार ने जेवीएससी फाइटर्स के जीतेन्द्र शर्मा को 21-13 से हराया

महिला एकल

जेवीएससी फाइटर्स के जलवा पारिख ने जुस्को जांबाज की ममता को 21-12 से हराया

मिश्रित युगल

जेवीएससी फाइटर्स के जीतेन्द्र शर्मा-जलवा पारिख की जोड़ी ने जुस्को जांबाज के होमियार-ममता की जोड़ी को 21-19 से हराया

पुरूष युगल

जुस्को जांबाज के सुशील चैधरी-नीतेश जैन की जोड़ी ने जेवीएससी फाइटर्स के अशोक गुप्ता-अमर कुमार की जोड़ी को 21-20 से हराया