Sports Jharkhand
झारखंड के अनुकूल व विवेक अंडर-19 चैलेंजर ट्रॉफी टीम में
sportsjharkhand.com टीम रांची
00:55:24

sportsjharkhand.com टीम

रांची

झारखंड और पूर्वी क्षेत्र अंडर-19 टीम के कप्तान चाईबासा के अनुकूल राय व रांची के तेज गेंदबाज विवेक आंनद तिवारी को अंडर-19 चैलेंजर क्रिकेट चैम्पिनशिप के लिये क्रमश: इंडिया ग्रीन व इंडिया ब्लू टीम में शामिल किया गया है। प्रतियोगिता 26 से 29 अक्तूबर तक बिलासपुर में होनी है। झारखण्ड के दोनों खिलाड़ियों का चयन अखिल भारतीय अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता में किये गए शानदार प्रदर्शन के आधार पर किया गया। चयन पर जेएससीए अध्यक्ष अमिताभ चौधरी, सचिव राजेश वर्मा बॉबी, अविनाश कुमार, सुनील कुमार, एन होदा, वसीम, जयुकमार सिन्हा, सहित जेएससीए व आरडीसीए के अधिकारियों ने बधाई दी है।