Sports Jharkhand
चार दिवसीय संथाल परगना क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता शुरू
sportsjharkhand.com टीम रांची
23:17:51

sportsjharkhand.com टीम

रांची

साहिबगंज पुलिस के तत्वाधान में  9 से 12 मई तक साहिबगंज पुलिस लाइन, सिधु कान्हू स्टेडियम में चार दिवसीय संथाल परगना क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन संताल परगना के DIG अखिलेश झा ने बैलून उड़ाकर किया। प्रतियोगिता के दौरान एथलेटिक, फुटबॉल, वॉलीबॉल, कबड्डी, हैंडबॉल, बास्केटबॉल, हॉकी, तीरन्दाजी और कुश्ती की स्पर्धाए आयोजित की जा रही हैं। रंगारंग उद्घाटन कार्यक्रम में आयोजन सचिव सह पुलिस अधीक्षक पी मुरगन ने अतिथियों का स्वागत किया वही उपायुक्त शैलेश कुमार चौरसिया, एसपी जामताड़ा जया रॉय, एसपी पाकुड अजय लिंडा, जैप 09 के कमांडेंट के लव्स मुख्य् तकनीकी पदाधिकारी योगेश प्रसाद यादव समेत कई पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे ।