sportsjharkhand.com टीम रांची रांची
घोर कलयुग में भी अगर आपको सतयुग का आभास होने लगे तो समझिए कि ऐसा प्रताप सिर्फ और सिर्फ कुर्सी की मोह से पैदा हुआ है। ऐसी ही कुर्सी की मोह से निकले प्रताप का प्रतिफल है कि पिछले 9 वर्षों से प्रतिशोध की तपिश में जल रहे झारखंड ओलंपिक संघ के आधिकारिक और अनाधिकारिक दो ध्रुवों का मिलन 10 जून को एस्ट्रो टर्फ स्टेडियम में होगा। मौका होगा हॉकी झारखंड एजीएम सह कार्यकारिणी समिति का चुनाव और झारखंड कुश्ती संघ का एजीएम का। sportsjharkhand.com को पक्की जानकारी मिली है कि इस चुनाव के लिए हॉकी झारखंड ने जेओए अध्यक्ष/महासचिव को पत्र लिखकर ऑब्जर्वर भेजे जाने का अनुरोध किया था और इस अनुरोध को स्वीकार करते हुए जेओए ने अपना ऑब्जर्वर भेजने का फैसला लिया है। जेओए अपने ऑब्जर्वर उन्हीं खेल संघों के पास भेजता है जिसे उन्हें मान्यता दी है ऐसे में ये भी साफ हो गया है कि जेओए ने हॉकी झारखंड को मान्यता दे दी है। इस प्रकरण से ये भी साफ हो गया है कि जेओए में राम(कुमार आनंद)राज जारी रहेगा और एक ही घाट (जेओए) पर दुश्मन पानी पीते हुए नजर आएंगे।
आइओए के दवाब में गले काटनेवाले गले मिलने को हुए राजी
आइओए के उच्च पदस्थ सूत्र बताते हैं कि केन्द्र सरकार के खेल मंत्रालय द्वारा मई माह में राज्यों के मुख्यमंत्रियों को लिखे पत्र के बाद संघ में एकजुटता अवश्यंभावी है। अन्यथा सारे मठाधिशों की कुर्सी खतरे में पड़ जाएगी, इसीलिए आइओए के टॉप बॉस ने झारखंड के दो ध्रुवों के मठाधिशों को बैठाकर वैमनस्यता भूल एक-दूसरे के संदर्भ में सार्वजनिक बयानबाजी से बचने का निर्देश दिया गया। मामला बिगड़ने पर आइओए पंचायत की भूमिका में होगा।
झारखंड में खेल की राजनीति 180 डिग्री घुमी
हॉकी झारखंड के एजीएम सह चुनाव व झारखंड कुश्ती संघ के एजीएम को लेकर झारखंड में खेल की राजनीति पूरी तरह पलट गयी है, दूसरे शब्दों में खेल की राजनीति 180 डिग्री घुम गयी है। ऐसे में उन खेल प्रशासकों के समक्ष विकट स्थिति पैदा हो गई है जो अपने आका के सामने खुद का नंबर बढ़ाने के लिए दूसरे पक्ष को गाली देते हुए नजर आते थे। अब भैया बोलकर कैसे प्रणाम करेंगे ये देखना रोचक होगा ? वैसे खेल प्रशासकों के सामने भी विकट स्थिति उत्पन्न हो गई है जो दूसरे के चुनाव व मान्यता को अदालत में चुनौती दे चुके हैं।
जेओए कोषाध्यक्ष शिवेन्द्र दूबे होंगे ऑब्जर्वर
sportsjharkhand.com को जानकारी मिली है कि जेओए के कोषाध्यक्ष शिवेन्द्र दूबे हॉकी झारखंड के एजीएम सह चुनाव के दौरान ऑब्जर्वर की भूमिका में होंगे। दिल्ली से प्रवासी खेल प्रशासक के निर्देश पर शिवेन्द्र दूबे को ये जिम्मेवारी निभाने के लिए अधिकृत किया गया है। शिवेन्द्र एक ध्रुव के मजबूत सिपाही रहे हैं और दूसरे पक्ष के खिलाफ लगातार शब्दबाण चलाते रहे हैं। अब बदली हुई परिस्थितियों में दूसरे पक्ष की मजबूती के लिए अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे।
9 जून 2009 को बगावत, 9 जून 2018 को दोस्ती
इतिहास के पन्नों में दर्ज तिथियां का संयोग देखिए कि जेओए में जब पहली खुली बगावत हुई थी तो तारीख थी 9 जून 2009. और आज जब दोस्ती का हाथ बढ़ाने की सार्वजनिक घोषणा की गयी तो तिथि है 9 जून 2018. 2009 में जेओए की एसजीएम के लिए पत्र लिखा गया था (देखें तस्वीर) और 9 जून 2018 को हॉकी व कुश्ती संघ के AGM सह चुनाव के लिए सभी पत्रकारों को निमंत्रण पत्र भेजा गया है।
ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि जेओए की लड़ाई में भी लल्लुआ-नीतीशवा के एक होने के संकेत मिल रहे हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि सत्ता शीर्ष पर कब्जे की लड़ाई में बिहार की तर्ज पर यहां भी दोनों अलग-अलग हो जाएंगे, सिर्फ समय का इंतजार करना होगा।
एक वरिष्ठ खेल प्रशासक
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत