Sports Jharkhand
जंप रोप में झारखंड ने एक स्वर्ण, 3 रजत, 5 कांस्य पदक जीते
sportsjharkhand.com टीम रांची
21:19:23

sportsjharkhand.com टीम

अंबिकापुर/रांची

15वीं सीनियर राष्ट्रीय जंप रोप प्रतियोगिता में झारखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण, 3 रजत व 5 कांस्य पदक जीते। ट्रिपल अंडर बालक वर्ग अंडर 20 वर्ष के स्पर्धा में खूंटी के इसराईल भेंगरा ने स्वर्ण पदक व 3 मिनट इंश्योरेंस इवेंट में सिल्वर मेडल भी हासिल किया। 20 वर्ष से अधिक  आयुवर्ग स्पर्धा के 3 मिनट इंश्योरेंस इवेंट में खूंटी के महावीर नाग ने रजत पदक, इसी आयु वर्ग के बालिका वर्ग में गढ़वा जिला की कुमारी बेबी ने रजत पदक, अंडर 20 वर्ष के आयु वर्ग स्पर्धा में 30 सेकंड स्पीड इवेंट और 3 मिनट इंश्योरेंस इवेंट खूंटी की बिंदिया कुमारी ने दो कांस्य पदक,  20 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की स्पर्धा व 30 सेकंड स्पीड इवेंट में गढ़वा की सरिता कुमारी ने कांस्य पदक, अंडर 20 वर्ष के आयु वर्ग स्पर्धा ट्रिपल अंडर में खूंटी के बलिराम नाग ने कांस्य और 20 वर्षों से अधिक आयु वर्ग के स्पर्धा ट्रिपल अंडर में लातेहार के सोनू कुमार ने कांस्य पदक जीता।