sportsjharkhand.com टीम रांची सिमडेगा/रांची
सेंट्रल कोल्डफील्डस लिमिटेड (CCL) एवं हॉकी सिमडेगा द्वारा सिमडेगा एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में प्रखंड स्तरीय सबजूनियर बालक एवं बालिका प्रतियोगिता का आगाज़ शनिवार को हुआ। पहले दिन सुबह के सत्र में 3 मुकाबले खेले गए। सिमडेगा के उपायुक्त जटाशंकर चौधरी व सीसीएल के खेल प्रबंधक आदिल हुसैन ने दीप प्रज्ज्वलित व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। प्रतियोगिता में 10 प्रखंड व नगर परिषद की टीमें भाग ले रही हैं। आयोजन को सफल बनाने में हॉकी सीसीएल-हॉकी सिमडेगा के पदाधिकारी जुटे हुए है। उद्घाटन के अवसर पर SAI, सुंदरगढ़, ओड़िशा के हॉकी कोच प्रदीप कुमार सारंगी, गुरमीत सिंह एवम सूरजभान विशेष तौर पर मौजूद रहे।
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत