sportsjharkhand.com टीम रांची रांची
खेत खाए गदहा, मार खाए जोलहा कहावत को चरितार्थ होते हुए देखना है तो चले आईये JSSPS. राज्य सरकार-सीसीएल की संयुक्त इकाई JSSPS से शुक्रवार की दोपहर ऑफिस में कार्यरत 5 कर्मी अचानक हटा दिए गए। पांचों कर्मियों को sportsjharkhand.com और सुशील को ख़बर व दस्तावेज देने का सरासर झूठा आरोप लगाते हुए बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। sportsjharkhand.com या कोई भी खबरिया संस्था अपने MOLE (मुख्य खबरी)का नाम सार्वजनिक नहीं करती। संभव है कि हमारे सूत्र हमारे इस कृत्य से हमसे दूरी भी बना लें लेकिन 5 परिवारों की रोजी-रोटी छीने जाने का पाप हम अपने मत्थे नहीं ले सकते। इसलिए हम JSSPS के अपने सबसे बड़े, सबसे पुराने व सबसे महत्वपूर्ण MOLE (मुख्य खबरी) का नाम सार्वजनिक कर रहे हैं, जो हर पल हमारे साथ रहा। वो है, विक्रांत मल्हान। जी हां ये वही विक्रांत मल्हान है जो सरकार, सीसीएल व अकादमी के बीच दस्तावेज़ी पूल का सबसे बड़ा सूत्रधार था। JSSPS से जुड़े ज्यादातर खबरों का ख़बरी
1. चाहे एक कोच द्वारा कैडेट की पिटाई का मामला हो
2. चाहे सत्र 2017-18 के ट्रायल से जुड़े समस्त दस्तावेजों को सरकार से पहले हमें मुहैया कराना हो (दो भाग में 12-12 जिलों का)
3. चाहे सत्र 2018-19 के तकनीकी ट्रायल से जुड़े दस्तावेजों को मेल करना हो
4. चाहे गवर्निंग काउंसिल की बैठक से पहले एजेंडा को व्हाट्सएप्प पर भेजना हो
5. चाहे CCL CMD द्वारा एक आंतरिक बैठक में LMC के पूर्व CEO आलोक कुमार को 50 कैडेट्स का नाम लिखने का आदेश देना और नहीं लिखने की शक्ल में डांटने का मामला हो
6. चाहे विधानसभा की समिति के साथ हुई बैठक का विवरण हो,
7. चाहे खून से लिखे गए प्रेम पत्र का मामला हो,
8. चाहे रांची के बड़े होटलों में JSSPS की गुप्त डील का मामला हो,
9. चाहे गवर्निग काउंसिल के सदस्यों के हस्ताक्षर से पहले मिनट्स ऑफ मीटिंग के दस्तावेज देना हो,
10. चाहे खेल प्रशिक्षकों द्वारा खराब खाना खिलाए जाने की शिकायत का मामला हो,
11. चाहे हॉकी झारखंड के एक पदाधिकारी के खटाल से दूध खरीदने के प्रस्ताव का मामला हो
12. चाहे CMD का एक प्रशिक्षक के प्रति अति प्यार का लगातार प्रकटीकरण से होनेवाली परेशानी हो
13. चाहे LMC के पूर्व CEO द्वारा दो-दो गाड़ी का अनाधिकृत बिल से जुड़े दस्तावेज हों
14. चाहे आनेवाले 8 तारीख से प्रशिक्षकों की हड़ताल का विषय हो
15. चाहे....सरकार व सीसीएल के अधिकारियों के साथ बंद कमरे में होनेवाले ज्यादातर बैठकों की सारी महत्वपूर्ण बातें हों
(देखें स्क्रीशॉट की तस्वीर का कोलाज)
sportsjharkhand.com टीम को हमारा यही MOLE उपलब्ध कराता था। अब हमारा यह MOLE निजी लाभ के लिए डबल एजेंट में तब्दील हो गया है।
sportsjharkhand.com ये मांग करता है इस मामले में खेत खाने वाले गदहे के खिलाफ जांचोपरांत कार्रवाई सुनिश्चित हो और बेगुनाहों को सजामुक्त किया जाय। पूरे मामले की जांच कराई जाए sportsjharkhand.com पूर्ण सहयोग करेगा।
हास्यास्पद है ये आरोप : टीम sportsjharkhand.com
कर्मियों को गलत तरीके से हटाए जाने के विरोध में sportsjharkhand.com पूरी प्रमाणिकता के साथ ये कहना चाहता है कि हटाये गए कर्मियों से ना तो कभी one to one ना ही कभी टेलीफोन पर वार्ता हुई है। ख़बर कोई और दे और गाज किसी और पर गिरे ये सही नहीं है। जो मौखिक आरोप लगाए गए हैं, वो हास्यास्पद है। खुद को फिर से मुख्य धारा में लाने के लिए ये मूर्खतापूर्ण कार्रवाई की गई प्रतीत होती है।
काम क्लर्क का, भुगतान गार्ड का ?
हटाये गए सभी पांच कर्मियों को सुरक्षा गार्ड के नाम पर रखा गया था और उनका भुगतान भी सुरक्षा गार्ड मद से किया जाता था, लेकिन क्लर्क का काम लिया जाता था। ऐसा क्यों किया जा रहा था ? ऐसा क्यों और किसके इशारे पर किया जा रहा है ? इसका दूसरा अर्थ ये हुआ कि JSSPS में सरप्लस गार्ड हैं, जिनसे क्लर्क का काम लिया जा रहा था/है। पता हो कि MoU की शर्तों के अनुसार मानव संसाधन की व्यवस्था CCL को करनी है फिर CCL अपनी जिम्मेवारी से क्यों भाग रहा है। गवर्निंग काउंसिल की बैठक में भी मानव संसाधन CCL को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया था। इस मामले की भी जांच होनी चाहिए।
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत