Sports Jharkhand
अध्यक्ष व सचिव के चुनाव के लिए एक टर्म मेंबर रहने की बाध्यता खत्म, COA ने JSCA के संविधान को बदला
sportsjharkhand.com टीम रांची
19:33:31

sportsjharkhand.com टीम 

रांची


COA ने JSCA के संविधान को बदल दिया है, अब कोई भी सदस्य अध्यक्ष व सचिव के पद का चुनाव लड़ने के योग्य हो गया है। पहले जो प्रावधान तय थे उनके अनुसार वही सदस्य अध्यक्ष व सचिव का चुनाव लड़ने के योग्य थे जो कम से कम एक टर्म मैनेजिंग कमिटी के सदस्य रहे हों। इस क्लाउज़ के बदल जाने के बाद चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों का टोटा भी खत्म हो गया है। पहले के क्लाउज़ के अनुसार गिने-चुने लोग ही अध्यक्ष व सचिव के पद का चुनाव लड़ सकते थे। इसके अलावा भी कई प्रावधानों पर COA ने अपनी कैंची चलाई है।