Sports Jharkhand
झारखण्ड राज्य वुशु प्रशिक्षण शिविर शुरु
sportsjharkhand.com टीम रांची
22:10:45

sportsjharkhand.com टीम

रांची 

झारखण्ड राज्य वुशु  संघ के देखरेख में बुधवार को आर के आंनद लन बाउल्स स्टेडियम, नामकोम, रांची प्रशिक्षण शिविर का विधिवत उद्घाटन खेल कूद एवं युवा कार्य विभाग के निदेशक रणेन्द्र कुमार ने किया। शिविर में झारखण्ड के पदक विजेता एवं प्रतिभवान वुशु खिलाड़ियों क विशेष प्रशिक्षण शिविर दिया जा रहा है। इस शिविर में वुशु के पदक विजेता खिलाडी अपनी प्रतिभा को और भी निखारेंगे ताकि आगामी वर्ष में आयोजित होने वाले विभिन्न नेशनल चौंपियनशिप एवं राष्ट्रीय खेल (गोवा)  में झारखण्ड  राज्य के लिये अधिकाधिक पदक जीत सके। इस अवसर पर विभिन्न जिलों के खिलाड़ी उपस्थित थे जिन्होंने वुशु की तकनीको का प्रदर्शन किया। इस समारोह के अवसर पर शिवेंद्र दुबे, एल प्रदीप कुमार सिंह, दीपक गोप, सुशील कच्छप, शैलेंद्र दुबे, रजि अहमद आदि उपस्थित थे। इस शिविर में एल प्रदीप कुमार सिंह, दीपक गोप, रजी अहमद ट्रेनिंग देंगे।