sportsjharkhand.com टीम रांची जापान की राजधानी टोक्यो में आगामी जुलाई-अगस्त में प्रस्तावित 2020 ओलंपिक खेल टलने के आसार दिन प्रतिदिन बलवत होते जा रहे हैं। पहले कनाडा और अब ऑस्ट्रेलिया ने साफ कर दिया है कि ओलंपिक 2020 में नहीं होने जा रहे हैं। 22 मार्च को कनाडा ने जुलाई-अगस्त में ओलंपिक खेल शुरू होने की स्थिति में खुद को आधिकारिक तौर पर अलग रखने की घोषणा कर दी है। इस घोषणा के 12 घंटे के अंदर ही ऑस्ट्रेलिया ने अपने एथलीटों को कहा है कि वे अब 2020 ओलंपिक की बजाय 2021 ओलंपिक की तैयारी करें क्योंकि कोरोना इफ़ेक्ट के बाद इस वर्ष ओलंपिक हो पाना संभव नहीं है। कनाडा-ऑस्ट्रेलिया से पहले 20-21 मार्च को अमेरिकी एथलेटिक्स संघ ने भी इस बात के संकेत दे दिए थे कि ओलंपिक की तिथियां बढ़ाई जानी चाहियें। कोरोना इफ़ेक्ट के बाद कई देशों ने ओलंपिक की तिथियां बढ़ाने की मांग की हैं लेकिन संभावित आर्थिक नुकसान को देखते हुए जापान व अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक संघ (IOC) इससे कतरा रहे हैं। संभावना है कि अप्रैल माह में IOC टोक्यो ओलंपिक पर कुछ फैसला ले।
दिसंबर से मार्च के बीच संभव नहीं हैं टोक्यो ओलंपिक
टोक्यो के मौसम के हिसाब से ये संभव ही नहीं है कि दिसंबर 2020 से लेकर मार्च 2021 के दौरान समर ओलंपिक का आयोजन हो। इन चार माह के दौरान टोक्यो का तापमान औसतन 4 से 9 डिग्री के बीच होता है और इतने तापमान में समर ओलंपिक की संभावना नगण्य है।
राजीव मेहता, महासचिव IOA
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत