Sports Jharkhand
1 मई से बी डिवीज़न फुटबॉल लीग शुरू, 7 जोन में होंगे मैच 
sportsjharkhand.com टीम रांची
17:36:51

sportsjharkhand.com टीम

रांची

राजधानी में फुटबॉल लीग के नए सत्र में बी डिवीज़न के मुकाबले 1 मई से हटिया ज़ोन में शुरू हो जाएंगे। इस बार राजधानी में सात ज़ोन हटिया, ब्राम्बे, नामकुम, चारी हुजीर, बरियातू, इरबा और दुबलिया में बी डिवीज़न के लीग मैच खेले जाएंगे। रविवार को छोटानागपुर एथलेटिक्स एसोशिएशन (सीएए) के पदाधिकारियों ने सत्र 2018-19 में होने वाले बी डिवीज़न फुटबॉल लीग को लेकर बैठक की और कई ज़रूरी फैसलों पर सहमति बनी। सीएए के लीग कन्वेनर आसिफ नईम ने बताया कि बी डिवीज़न के लिए 16 से 18 अप्रैल तक रजिस्ट्रेशन अपने-अपने जोन इंचार्ज के पास टीमें करा सकती हैं। इस बार किसी भी सूरत में 28 अप्रैल के बाद रजिस्ट्रेशन नही होगा। इस सत्र में प्रत्येक जोन में भव्य तरीके से उदघाटन मुकाबला कराया जाएगा ताकि खेलने वाले खिलाड़ियों का उत्साह बढ़े। हर जोन से 30-30 जूनियर खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। इसके बाद इनमें से चयनित खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देकर जिला टीम के लिए तैयार किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता सीएए के संयुक्त सचिव लाल आरएन नाथ शाहदेव ने की। मौके पर आसिफ नईम, अशोक कुमार, ओम प्रकाश ठाकुर, आशीष बोस, राजकुमार सेनापति, चारो, अस्तानीस बिहान, मुज्तबा अंसारी, संजू, खूंटी फुटबॉल संघ के सचिव चन्द्रदेव सिंह आदि शामिल थे। 

आयोजन सह अनुशासनात्मक कमेटी का गठन

लीग के सफल संचालन के लिए पांच सदस्यीय समिति का गठन किया गया। लीग के दौरान किसी भी तरह के विवाद या अन्य मामलों पर यह कमिटी निर्णय लेगी। समिति में ओम प्रकाश ठाकुर, आसिफ नईम, अशोक कुमार, आशीष बोस, लाल आरएन नाथ शाहदेव को शामिल किया गया। 

प्रत्येक ज़ोन के उद्घाटन मैच की तिथि तय

हटिया जोन : 1 मई से, जोन इंचार्ज : आरके सेनापति (9006750981)

इरबा ज़ोन : 6 मई से, जोन इंचार्ज : मुज्तबा अंसारी (9693097053 7549199005)

ब्राम्बे जोन : 5 मई से, जोन इंचार्ज : चारो उरांव (9546277653, 9570184286)

नामकुम जोन : 2 मई से, जोन इंचार्ज : अस्तानीस बिहान (9934116535, 7544943028)

बरियातू जोन : 13 मई से, जोन इंचार्ज : राजेश अग्रवाल (9386240783, 9709250777)

चारी हुजीर जोन : 15 मई से, जोन इंचार्ज : लक्ष्मी (9199996329)

दुबलिया जोन : जोन इंचार्ज : सोनू