Sports Jharkhand
JSCA के कंट्री क्रिकेट क्लब का AGM सह चुनाव 9 सितंबर को
sportsjharkhand.com टीम रांची
22:51:59

sportsjharkhand.com टीम

रांची

झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) की कामधेनु गाय कंट्री क्रिकेट क्लब (CCC) का चुनावी मौसम सर पर आ गया है। आगामी 9 सितंबर की शाम 4 बजे होनेवाली 6ठी वार्षिक आम सभा (AGM) में 1 अध्यक्ष के अलावा 12 कार्यकारिणी समिति के सदस्यों का भी चुनाव होना है। कार्यसमिति के 12 पदों में 6 पद आजीवन सदस्यों के लिए आरक्षित हैं जबकि अन्य 6 पदों के लिए CCC का कोई भी सदस्य चुनाव लड़ सकता है। सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद JSCA की चुनावी राजनीति से तड़ीपार हो चुके CCC के सचिव राजेश वर्मा बॉबी के पदनाम से AGM की चिट्ठी जारी की गई है, लेकिन इसपर उनके हस्ताक्षर नही हैं। Ref. No.: CCC/78//2018-19/0047 जारी चिट्ठी में रिटायर हो रहे निदेशकों की जगह नए निदेशकों की नियुक्ति का भी एजेंडा शामिल है। 


26 अगस्त तक नामांकन, अमित दास चुनावी पदाधिकारी नियुक्त

चुनाव के लिए 19 से 26 अगस्त तक नामांकन करने का वक्त निर्धारित है, नामांकन पत्रों की जांच 28 अगस्त को, 2 सितंबर को नोटिस बोर्ड पर चुनाव लड़नेवालों के नाम चश्पा होंगे, 3 को नाम वापसी और 9 को जरूरत पड़ने पर चुनाव होंगे। अमित दास को चुनाव पदाधिकारी नियुक्त किया गया है, उनकी अनुपस्थिति में राजीव कुमार सिंह ये भूमिका निभाएंगे।


सारे पदों पर नाम पहले से तय !

स्पोर्टसझारखण्ड को जानकारी मिली है कि सारे पदों के लिए पहले से ही नाम तय कर लिए गए हैं। कानूनी औपचारिकता की पूर्ती के लिए चुनाव कराए जा रहे हैं। रिटायर हो रहे निदेशकों की जगह नए निदेशकों की सूची तैयार है। सदस्यों के मन में लड्डू फूट रहे हैं कि आका की नजरे इनायत हो जाये।