Sports Jharkhand
अन्नू उराँव U 18 इंडिया बास्केटबॉल कैम्प में
sportsjharkhand.com टीम रांची
19:35:03

sportsjharkhand.com टीम

रांची

भारतीय बास्केटबॉल U 18 के कैम्प के लिए किया गया है। अन्नू झारखण्ड की पहली महिला जूनियर बास्केटबॉल इंडिया कैंपर बनी हैं। अन्नू 20 अगस्त से शुरू हुई और 18 सिंतबर तक बंगलूरू के कॉन्टिरवा स्टेडियम में चलनेवाली कैम्प का हिस्सा हैं। इस कैम्प में प्रदर्शन के आधार पर चयनित खिलाड़ी आगामी अक्टूबर में हो रहे एशियाई जूनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेगी। अन्नू धनबाद के जीजीपी स्कूल की छात्रा हैं और धनबाद टीम से खेलती है। अन्नू उरांव के चयन पर झारखंड बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष आर एस चहल, महासचिव हरभजन सिंह, वरीय उपाध्यक्ष जेपी सिंह एवं पी एस कालरा उपाध्यक्ष ज्ञान सिंह दोराईबुरु, संयुक्त सचिव सन्तोष सिंह, कलोल सामंता, कोषाध्यक्ष प्रदीप मुखर्जी, उपेन्द्र मिश्रा एवं एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी ने बधाई दी है।