sportsjharkhand.com टीम रांची सुमित कुमार (नाबाद 54 रन) व विल्फ्रेड बेंग (नाबाद 35 रन) के बीच 74 गेंदों पर 83 रन की साझेदारी की बदौलत सिंहभूम स्ट्राइकर्स ने धनबाद डायनेमोज़ को 8 विकेट से हराकर लगातार दूसरी जीत हासिल की। वर्षा से प्रभावित दिन के दूसरे मुकाबले में दुमका डेयरडेविल्स ने बोकारो ब्लास्टर्स को 5-5 ओवर के मुकाबले में 14 रन से हरा लगातार दूसरी जीत दर्ज की। JSCA अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में हो रहे कार्बन T20 लीग के दौरान गुरुवार को पहले मुकाबले में धनबाद ने 9 विकेट खोकर 116 रन का औसत स्कोर खड़ा किया। शुभम व कौशल ने 24-24 रन बनाए। आर्यमन लाला ने 3 जबकि बालकृष्ण व शिवा ने 2-2 विकेट लिए। सिंहभूम ने विजयी लक्ष्य को 18.2 ओवर में आसानी से 2 विकेट खोकर प्राप्त कर लिया। शानदार बल्लेबाजी के लिए सुमित को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
वर्षा के कारण दूसरा मुकाबला 5-5 ओवर का हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए दुमका डेयरडेविल्स ने पांच विकेट खोकर 48 रन बनाए। अर्णव सिन्हा ने 9 गेंदों पर 17 और भानू आनंद ने 8 गेंदों पर 12 रन बनाए। बोकारो के आशीष ने दो विकेट झटके। 49 रन के लक्ष्य के सामने बोकारो की टीम 5 ओवर में पांच विकेट खोकर मात्र 34 रन ही बना पाई। धनबाद के गेंदबाज रोनित सिंह ने चौथे ओवर की पहली, तीसरी और पांचवी गेंद पर बोकारो के तीन बल्लेबाजों को पवेलियन भेज जीत की संभावना खत्म कर दी। रोनित सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया। लीग में अबतक खेले गए छह मुकाबलों में रोनित पहले क्रिकेटर बने हैं जिन्हें शानदार गेंदबाजी के लिए इस पुरस्कार से नवाज़ा गया है।
शुक्रवार के मुकाबले
9.30 बजे : बोकारो ब्लास्टर्स vs जमशेदपुर जगलर्स
1.30 बजे : सिंहभूम स्ट्राइकर्स vs दुमका डेयरडेविल्स
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत