sportsjharkhand.com टीम रांची sportsjharkhand.com टीम
रांची
शहीद एतवा उरांव स्मारक ट्रस्ट और युवा विकास क्लब, बुढ़ाखुखरा, मांडर के संयुक्त तत्वावधान में पांच दिवसीय शहीद एतवा उरांव फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन 1 सितंबर को होगा। टूर्नामेंट का फाइनल पांच सिंतबर को होगा। बुढ़खुखरा स्थित मैदान में प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व आईपीएस अधिकारी और कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव डॉ अरुण उरांव करेंगे इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि ग्रामीण एसपी राजकुमार लकड़ा और खलारी डीएसपी पुरुषोत्तम सिंह भी मौजूद रहेंगे। उद्घाटन मैच विजय एफसी, रांची और संत जेवियर इंटर कॉलेज, मांडर के बीच खेला जाएगा। टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें शामिल होंगी।
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत