sportsjharkhand.com टीम रांची रांची
दिवंगत पिता के सपनों को जब बेटी साकार करती है तो दो सपने एक साथ साकार होते हैं। बुधवार को गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ खेलों के दौरान भारतीय राईफल संघ के पूर्व अध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह की पुत्री श्रेयसी सिंह ने डबल ट्रैप स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर पिता का सपना साकार किया। बिहार के गिधौर, जमुई की रहने वाली श्रेयसी सिंह इससे पहले साल 2014 में ग्लासगो में कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान कांस्य पदक जीता था। श्रेयसी की माता जी भी जमुई से तीन बार सांसद रह चुकी हैं।
अभिनव के ओलंपिक में स्वर्ण जीतने के बाद श्रेयसी का हुआ झुकाव
2008 ओलंपिक में अभिनव बिंद्रा ने शूटिंग में स्वर्ण पदक जीतने के बाद श्रेयसी का झुकाव इस खेल की ओर हुआ। पिता से इच्छा जाहिर कि तो उन्होंने मेहनत करने का गुरु मंत्र दिया। 2010 में पिता के देहांत के बाद श्रेयसी ने जमकर मेहनत कि और खुद और अपने पिता के सपनो को साकार किया।
झारखंड से गहरा नाता रहा है दिग्विजय सिंह का
दिग्विजय सिंह 2004 में झारखंड से राज्यसभा सांसद बने थे और राष्ट्रीय खेल आयोजन समिति के सदस्य भी थे। राष्ट्रीय खेल आयोजन में भी उन्होंने योगदान दिया था। होटवार के वृहद शूटिंग रेंज के निर्माण में भी दिग्विजय सिंह ने महती भूमिका निभाई थी।
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत