sportsjharkhand.com टीम रांची रांची
झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) में 2013 के बाद 2019 के हाई प्रोफाइल चुनाव खत्म हो चुका है। सत्ताधारी दल ने सभी की सभी 15 सीटों पर जीत दर्ज कर ली लेकिन आंकड़ों का अंकगणित कुछ और कहानी बयां कर रहा है। अमिताभ चौधरी की सरपरस्ती में नफ़ीस अख्तर गुट ने भले ही क्लीन स्वीप कर लिया हो लेकिन ये भी सच्चाई है कि सत्ताधारी दल के पैरों तले 17 प्रतिशत तक वोट स्लिप कर गए हैं। 2013 में जहां 594 मतदाताओं ने मताधिकार का इस्तेमाल किया था वहीं इस बार 672 लोगों ने मतदान किया। आंकड़ों के अंकगणित की बात करें तो अध्यक्ष पद के उम्मीदवार को 2013 में कुल पड़े 594 मत में से 459 यानी 77.27 % वोट मिले थे। जबकि विपक्षी उम्मीदवार को मात्र 134 वोट मिले थे। लेकिन 2019 में सत्ताधारी दल का ये आंकड़ा 672 में से 406 पर आ टिका मतलब 60.42 % मत मिले वहीं विरोध में खड़े उम्मीदवार को 265 वोट मिले। वोट के लिहाज से देखें तो सत्ताधारी दल के अध्यक्ष के 53 वोट घट गए जबकि विपक्ष को 131 वोट का फायदा। प्रतिशत में ये आंकड़ा 16.85 की कमी दर्शाता है। ठीक इसी तरह सचिव पद पर सत्ताधारी दल के 9 फीसदी मतदाता घट गए जबकि विपक्ष के 10 फीसद मतदाता बढ़ गए। कोषाध्यक्ष पद में भी 10 फीसद की कमी-बेसी देखी गई। कमिटी मेंबर में भी 2013 में हार-जीत का अंतर 39 प्रतिशत से 33 प्रतिशत के बीच था जो 2019 में 26 से 19 प्रतिशत तक रह गया। पहले एक उपाध्यक्ष व जिला कमिटी मेंबर में 23 जिले के लोग वोट देते थे तथा क्लब-स्कूल के प्रतिनिधि का चुनाव सिर्फ क्लब-स्कूल के मतदाता ही करते थे।
क्या संदेश है इस जनादेश का
जीत-हार के अंतर में आए बदलाव के आंकड़े सत्ताधारी गुट को आत्ममंथन की चेतावनी दे रहे हैं। अगर सत्ताधारी दल आत्ममंथन कर सदस्यों की नाराजगी दूर करने में सफल रहता है यो ठीक अन्यथा 3 साल बाद काल के कपाल पर मतदाता क्या लिखेंगे ये समझना ज्यादा कठिन प्रतीत नहीं हो रहा। आजतक JSCA में जो भी सत्ता को चुनौती देता रहा है वो येन-केन-प्रकारेण संघ से बाहर कर दिया जाता रहा है। सुदेश महतो, प्रवीण सिंह, सुनील सिंह, प्रवीण सिंह, जीतू पटेल, दीपक प्रकाश जैसे पूर्व सदस्य इसकी बानगी भर हैं। कुछ और सदस्यों के बाहर जाने की बारी आ गई है लेकिन किसी व्यक्ति विशेष के बाहर निकाले जाने से हार-जीत का अंतर बढ़ने की बजाय घटता जा रहा है। JSCA के सत्ताधारी दल को इसका उपाय जल्द ही ढूंढना होगा। ये सही है कि ये पहला चुनाव था जिसमें अमिताभ चौधरी परोक्ष रूप से चुनाव नहीं लड़ रहे थे। लेकिन सिर्फ इसी आधार पर आंकड़ों को झुठला देना सत्य से नज़रें चुराने सरीखा होगा।
पदों के अनुसार वोट संख्या में आई गिरावट/बढ़ोतरी का अंतर व उसका प्रतिशत निम्नवत है
अध्यक्ष
2013 : 459 वोट (77.27%) बनाम 134 वोट (22.56%)
2019 : 406 वोट (60.42%) बनाम 265 वोट (39.43%)
उपाध्यक्ष
2013 : 454 वोट (76.43%) व 334 वोट (56.04%) बनाम 182 वोट (30.64%) 178 वोट (29.97%)
2019 : मतदान नहीं हुआ
सचिव
2013 : 419 वोट (70.54%) बनाम 162 (27.72%)
2019 : 413 वोट (61.46%) बनाम 254 (37.80%)
कोषाध्यक्ष
2013 : 418 वोट (70.37%) बनाम 145 वोट (20.41%)
2019 : 404 वोट (60.12%) बनाम 246 वोट (30.61%)
कमिटी मेंबर (5 पद)
2013 : 419 वोट (70.54%), 348 वोट (58.59%), 336 वोट (56.57%), 326 वोट (54.88%), 315 वोट (53.03%) बनाम 189 वोट (31.82%), 165 वोट (27.78%), 149 वोट (25.08%), 127 वोट (21.38%) व 118 वोट (19.86%)
2019 : 406 वोट (60.42%), 402 वोट (59.82%), 394 वोट (58.63%), 383 वोट (56.99%), 315 वोट (56.99%) बनाम 267 वोट (39.73%), 257 वोट (38.24%), 255 वोट (37.95%), 252 वोट (37.50%) व 213 वोट (31.70%)
नोट : 2013 और 2019 की तुलना इसलिए क्योंकि पिछले एक दशक में यही दो चुनाव रहे जिनमे विपक्ष ने चुनौती पेश की
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत