sportsjharkhand.com टीम रांची रांची
SAI रोहतक में 24-25 मार्च को हुए चयन शिविर में प्रदर्शन के आधार पर झारखंड की कल्याणी कुमारी का चयन भारतीय दिव्यांग तीरंदाजी टीम के प्रशिक्षण शिविर के लिए किया गया है। बिरसा मुंडा आर्चरी अकादमी, सिल्ली की कल्याणी कुमारी रोहतक में अगले एक माह तक आयोजित होनेवाले प्रशिक्षण शिविर में भाग लेंगी। इस शिविर में प्रदर्शन के आधार पर तीरंदाजो का चयन जकार्ता में होनेवाले पारा एशियन खेलों के लिए किया जाएगा। कल्याणी के चयन पर अकादमी के संरक्षक सुदेश महतो, अध्यक्षा नेहा महतो, झारखंड तीरंदाज़ी संघ के पदाधिकारियों, तीरंदाज़ी प्रशिक्षकों व खेल प्रेमियों ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत