Sports Jharkhand
5वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाज़ी में झारखण्ड का खाता खुला
sportsjharkhand.com टीम रांची
17:33:02

मोरहाबादी स्थित फुटबॉल स्टेडियम में खेली जा रही 5वीं अखिल भारतीय तीरंदाज़ी प्रतियोगिता में झारखण्ड पुलिस आर्चरी टीम का खाता तीसरे दिन खुल गया। झानु हाँसदा ने ओलंपिक राउण्ड में व्यक्तिगत स्पर्धा का कांस्य पदक जीता। झारखण्ड पुलिस की टीम तीन और मुकाबलों के फाईनल में पहुंच गयी है, साथ ही तीन  और पदक भी पक्के हो गए हैं। कंपाउंड मिक्स में रवि सोनवर एवं झानु हॉसदा, रिकर्व मिक्स में पुतुल खलखो एवं सुधीर टुडू तथा महिला कम्पाउण्ड के टीम फाईनल में झानु हॉसदा, हिसी नाग, सोनी बाड़ा एवं दिव्या ने फाइनल में जगह बनाई। टीम का खाता खुले और तीन स्पर्धा के फाईनल में पहुंचने पर डीजी झारखण्ड दिनेश कुमार पाण्डेय, रेजी डुंगडुंग, अजय भटनागर, अनुराग गुप्ता, अजय कुमार, अनिल पाल्टा, आरके मल्लिक, मानविन्दर सिंह भाटिया, सुधीर झा, अमोल वीनूकान्त होमकर, शम्स तबरेज, झारखण्ड पुलिस आर्चरी टीम के मैनेजर असीम कुमार दास गुप्ता ने खिलाड़ियों को फाइनल में पहुंचने पर बधाई दी।