Sports Jharkhand
पुरूष वर्ग में धनबाद एवं महिला वर्ग में जमशेदपुर चैंपियन
sportsjharkhand.com टीम रांची
19:04:00

sportsjharkhand.com टीम

खूंटी/रांची

तीसरी बादशाह सिंह मेमोरियल वॉलीबॉल प्रतियोगिता के खेले गये फाईनल मैच के बालिका वर्ग में जमशेदपुर ने गोड्डा को पाँच सेटों तक चले संघर्षपूर्ण मुकाबले में 14-25, 25-16, 25-23,  22-25 एवं 15-7 से पराजित कर चैंपियन बनी वहीं धनबाद ने हजारीबाग को 25-21, 27-25 एवं 26-24 से पराजित कर खिताब पर कब्जा किया। मैच समाप्ति के बाद मुख्य अतिथि शेखर बोस व अन्य अतिथियों ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर ऑईजाल, मिजोरम में होने वाली 26 वीं मिनी नेशनल प्रतियोगिता के लिए झारखंड टीम का चयन किया जाएगा।