Sports Jharkhand
अचल तिर्की-सन्नी सिंह मेमोरियल वॉलीबॉल : झारखंड पुलिस ने दोनों मुकाबले जीते
sportsjharkhand.com टीम रांची
19:56:29

sportsjharkhand.com टीम

रांची

अचल तिर्की-सन्नी सिंह मेमोरियल वॉलीबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन के पहले मैच में झारखंड पुलिस ने गुलममोहर मैकलुस्कीगंज को सीधे सेटों में 25-15, 25-18, 25-15 से हराया। अन्य मैचों में सेरसा रांची ने रांची जिला को, सीआईएसएफ ने 9 वीं बिहार बटालियन को, सीआईएसएफ ने रांची जिला को, झारखंड पुलिस की टीम ने 9वीं बिहार बटालियन को एवं गुलमोहर मैक्लुस्कीगंज को आखिरी मैच में भी हार का सामना करना पड़ा। रविवार को रांची विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ कामिनी कुमार, अजय पांडे, महा सचिव-सह-प्रवक्ता लोक जनशक्ति पार्टी,  रमेश उराँव, सचिव पुलिस मेंस एसोसिएशन विशेष तौर पर उपस्थित रहे।