Sports Jharkhand
30वीं पूर्वी क्षेत्र एथलेटिक्स : 13 स्वर्ण, 7 रजत व 16 कांस्य के साथ झारखंड टॉप पर
sportsjharkhand.com टीम रांची
12:40:06

sportsjharkhand.com टीम 

रांची/पटना

पटना के पाटलिपुत्रा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेली जा रही 30वीं पूर्वी क्षेत्र एथलेटिक्स प्रतियोगिता के पहले दिन इवेंट की समाप्ति के बाद झारखंड की टीम 13 स्वर्ण, 7 रजत और 16 कांस्य पदक के साथ पहले स्थान पर बनी हुई है। बोर्डिंग सेंटर, होटवार के रामचंद्र सांगा ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए U 16 बालक वर्ग में 400 मीटर का स्वर्ण पदक 49.89 सेकंड के समय के साथ जीता। रामचंद्र ने धर्मशाला में किये गए प्रदर्शन में सुधार किया। रामचंद्र की तरह फ्लोरेंस बारला ने बालिका U 16 वर्ग के 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीत लिया है। फ्लोरेंस ने 58.28 सेकंड का समय निकालते हुए जीत दर्ज की। इन दोनों के अलावा U 18 में बसंती कुमारी ने 3000 मीटर का स्वर्ण अपने नाम किया वहीं बालिका U 16 के लंबी कूद में प्रेमलता केरकेट्टा ने भी स्वर्ण पदक जीता। बालक U 18 वर्ग के 110 मीटर बाधा दौड़ में आदित्य प्रकाश 13.7 सेकंड के साथ स्वर्ण पदक जीता। U 14 बालिका 600 मीटर दौड़ में आशा बारला ने 1.34.07 मिनट समय के साथ स्वर्ण पदक जीता। U 16 बालक भाला फेंक में आकाश यादव ने 54.79 मीटर के साथ स्वर्ण पदक जीता। U 14 बालक वर्ग के 600 मीटर दौड़ में शोभित ने 1 मिनट 26 सेकंड के साथ रजत और प्रेम हांसदा ने 1 मिनट 27 सेकेंड के साथ कांस्य पदक जीता। बालक U 20 के 110 मीटर हर्डल में आदित्य सिंह ने रजत पदक जीता। अभिनव मिंज ने अंडर 16 बालक वर्ग के लंबी कूद में 6.66 मीटर की छलांग के साथ कांस्य पदक जीता। पता हो कि प्रतियोगिता में झारखंड से 144 एथलीटों का दल भाग ले रहा है जिसमें 85 बालक एवं 59 बालिकाएं शामिल हैं। 


आज के अन्य परिणाम

स्वर्ण पदक

U 20 बालक कमल कुमार 100 मीटर दौड़

U 20 बालक : 4 गुना 100 मीटर (कमल कुमार, आदित्य सिंह, नितिन कुमार, चंदन कुमार)

U 20 बालक विजय लकड़ा भाला फेंक

U 18 बालिका बसंती हेम्ब्रम, 3000 मीटर दौड़

U 14 बालक राहुल कुमार ट्रायथलन


रजत पदक

U 14 बालक धीरज कुमार पहाड़िया ट्रायथलन 


कांस्य पदक

U 20 बालिका : 4 गुना 100 मीटर (रिया कुमारी, गोरिया टुडू, ईस्टर उराँव, कविता कुमारी)

U 20 बालक मस्जिद अंसारी, ऊंची कूद

U 20 बालिका हुश्नदीप सिंह, 1500 मीटर दौड़