sportsjharkhand.com टीम रांची sportsjharkhand.com टीम
रांची
स्ट्राइकरों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत कैंबियन पब्लिक स्कूल, कांके ने मेजबान डीपीएस ए टीम को 4-2 से हराकर पहली रांची कप फुटबाॅल प्रतियोगिता का खिताब जीत लिया। कैंबियन के स्ट्राइकरों ने मैच के शुरूआत से ही विपक्षी टीम पर दवाब बनाना शुरू कर दिया और सोनू के दो और कैलाश व निशांत के एक-एक गोल की बदौलत 4-2 से जीत दर्ज की। मेजबान डीपीएस की ओर से अनिरूद्ध ने दो गोल दागे लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। इससे पहले खेले गए सेमीफाइनल मुकाबलों में डीपीएस ए ने सेंट्रल अकादमी को 4-3 से और कैंब्रियन स्कूल ने डीएवी बरियातू को 7-1 से हराकर फाइनल में जगह बनायी। समापन समारोह के मुख्य अतिथि भारतीय फुटबाॅल संघ के वरीय उपाध्यक्ष सुब्रत दत्त और विशेष अतिथि होमेज वाॅयजेज के एमडी अविजीत दास ने विजयी टीमों और खिलाड़ियों के बीच पुरस्कार वितरित किया। प्रतियोगिता का आयोजन डीपीएस रांची और होमेज वाॅयजेज ने संयुक्त रूप से किया था।
श्रेष्ठ खिलाड़ियों को अंडर-17 विश्वकप देखने का टिकट
डीपीएस के राहुल राज को प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ फुटबाॅल घोषित किया गया जबकि सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर का खिताब भी डीपीएस के ही पुर्णेंदू उपाध्याय को मिला। जबकि फाइनल मैच के सर्वश्रेष्ठ फुटबाॅलर का खिताब कैंब्रियन स्कूल के स्ट्राइकर कैलाश कुमार सिंह को मिला। तीनों खिलाड़ियों को ट्राॅफी के अलावा अक्टूबर माह में कोलकाता में खेले जाने वाले फीफा अंडर 17 विश्वकप के मैच का टिकट भी दिया गया।
बाहरी खिलाड़ी भी खेले मेजबान डीपीएस से !
मेजबान डीपीएस को अपने टीम के खिलाड़ियों पर भरोसा नहीं था इसलिए उसने एक बाहरी खिलाड़ी को भी अपनी टीम में शामिल किया। रांची के ही एक इंजीनियरिंग काॅलेज में पढ़नेवाले छात्र शोएब को अपनी टीम में जगह दी जो एहशान के नाम से 15 नंबर की जर्सी पहनकर सेमीफाइनल के दौरान मैदान पर उतरा (देखें तस्वीर)। स्कूल के एक शिक्षक को जब पूरे मामले की जानकारी sportsjharkhand.com टीम ने दी तब तुरंत उसे मैदान से वापस बुला लिया गया। बाद में शोएब ने एहशान को जर्सी दे दी और डीपीएस परिसर से रफ्फूचक्कर हो गया।
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत